टीम इंडिया आईसीसी टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची

Updated on 08-05-2022 08:29 PM

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी की टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गयी है। आईसीसी ने गुरुवार को टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीमों की जो रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय टीम पहले स्थान पर जबकि इंग्लैंड टीम दूसरे और पाकिस्तान टीम तीसरे नंबर पर है। टीम इंडिया ने हाल में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शऩ किया था हालांकि इससे पहले गत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले गए टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। तब भारतीय टीम पहले दौर में ही बाहर हो गई थी पर रोहित शर्मा के कमान बनने के बाद से ही भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। जिससे टीम एक बार फिर सबसे छोटे प्रारूप में शीर्ष पर पहुंच गयी है।

आईसीसी द्वारा पुरुष टीमों के लिए जारी की गई ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम 270 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि  इंग्लैंड टीम 265 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान 261 अंकों के साथ तीसरे जबकि 253 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका को चौथा स्थान मिला है। 251 रेटिंग अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया पांचवें, 250 अंकों के साथ न्यूजीलैंड छठे, 240 अंकों के साथ वेस्टइंडीज सातवें, 233 अंकों के साथ बांग्लादेश आठवें, 230 अंकों के साथ श्रीलंका नौवें और 226 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अफगानिस्तान की टीम 10वें नंबर पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.