एशियाई खेलों के स्थगित होने को भी अवसर की तरह लेगी टीम : सविता

Updated on 28-05-2022 07:42 PM

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने कहा है कि हांगझोउ में होंने वाले एशियाई खेलों के स्थगित होने को भी टीम एक अवसर की तरह लेगी क्योंकि अब उसे तैयारियों के लिए और अधिक समय मिलेगा। सविता के अनुसार जिस प्रकार टोक्यो ओलंपिक के एक साल के लिए स्थगित होने के अवसर का टीम ने लाभ उठाया था वैसा ही इस बार भी होगा। टोक्यो ओलंपिक खेल भी साल कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित होने के बाद आयोजित किये गये थे।


सविता ने कहा, ‘हम इन खेलों के स्थगित होने से एक बार फिर इस तरह निपटेंगे कि हम इसे एशियाई खेलों के लिए ट्रेनिंग और बेहतर तैयार होने के अवसर के रूप में लेंगे।' उन्होंने कहा, ‘ओलंपिक के एक साल के लिए स्थगित होने से हमें सुधार करने का काफी समय मिला था और निजी तौर पर मैं कोच यानेक शॉपमैन के साथ काम करूंगी जिन्होंने गोलकीपर के रूप में मेरे अंदर आए सुधार में अहम भूमिका निभाई है।

' हाल के समय की सबसे सफल गोलकीपर में शामिल सविता जुलाई में होने वाले एफआईएच विश्व कप से पहले यूरोप में एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगी। सविता ने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने से सभी का हमारे प्रदर्शन पर ध्यान गया है। पहले सिर्फ पुरुष टीम से उम्मीदें होती थी लेकिन अब लोग महिला टीम से भी उम्मीद करते हैं कि अगर हम किसी टूर्नामेंट में हिस्सा लें तो शीर्ष तीन में जगह बनाएं और यह खेल के लिए अच्छा है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.