टेनिस टूर्नामेंट : हुसेन, देवांश, सोनिया व अहाना क्वाटरफाइनल में

Updated on 15-03-2022 06:05 PM

इन्दौर । मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया टेलेन्ट सीरीज सब जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश के हुसेन सैफी व देवांश कौशल ने बालक वर्ग तथा सोनिया दत्ता व अहाना फुलजले ने बालिका वर्ग के क्वाटरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अंडर-12 बालक एकल प्री-क्वार्टर फायनल में हुसेन सैफी  (म.प्र.) ने गौरांग अग्रवाल (म.प्र.)  को 6-1, 6-0 से, देवांश कौशल (म.प्र.) ने प्रवर मित्तल (म.प्र.) को 6-0, 6-1 से, विद्युत सुंदर (महाराष्ट्र) ने अथर्व पालोद  (म.प्र.) को 6-3, 4-6, 10-8 से, वीर चतुर (महाराष्ट्र) ने हितार्थ सुराना (म.प्र.) को 6-0, 6-1 से तथा अदविक जैन (म.प्र.) ने साहिब कठपाल (म.प्र.) को 6-3, 6-2 से श‍िकस्त दी। इसी प्रकार अंडर-12 बालक एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में सोनिया दत्ता (म.प्र) ने आन्या फुलजले (म.प्र) को 6-0, 6-1 से, अहाना फुलजले (म.प्र.) ने अवनि जाट (म.प्र) को 3-6, 7-5, 10-8 से, काशवी ठुकराल (म.प्र.) ने भक्ति कुलकर्णी (म.प्र) को 6-0, 6-0 से तथा वैदेही शुक्ला (म.प्र.) ने आयरा लोदी (म.प्र) को 6-4, 7-5 से श‍िकस्त दी। स्पर्धा का शुभारंभ मयूर ध्वज सिंह झाबुआ, खेल सचिव, ओल्ड डेलीयन संघ एवं अर्जुन धूपर, ट्रस्टी इन्दौर टेनिस क्लब के आतिथ्य में किया गया। संचालन इरफान अहमद ने किया। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.