'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने लौटाई रौनक, 'फाइटर' की कमाई बढ़ी, साउथ की फिल्‍में पस्‍त

Updated on 12-02-2024 05:09 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' दर्शकों को रास आ रही है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस फिल्‍म ने शुरुआत भले ही धीमी की, लेकिन वीकेंड आते-आते इसने रफ्तार पकड़ ली है। तीन दिनों में इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 27.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। प्‍यार के इस मौसम में इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म को आगे वैलेंटाइन डे पर भी फायदा मिलने वाला है। दूसरी ओर, ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' 18 दिनों बाद भी देश में 200 करोड़ नहीं कमा सकी है। हालांकि, रविवार को इसकी कमाई भी बढ़ी है। जबकि साउथ की 'लाल सलाम' और 'ईगल/सहदेव' की हालत बहुत अच्‍छी नहीं है।

इंसान और रोबोट की प्‍यार की कहानी कहती 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', अपनी हल्‍की-फुल्‍की कॉमेडी से हंसा रही है। अच्‍छी बात यह है कि ओपनिंग डे पर 6.7 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्‍म ने शनिवार को जहां 9.65 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं sacnilk के मुताबिक, रविवार को इसने 10.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह पहले वीकेंड में इस फिल्‍म ने देश में 27.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जबकि इस वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन 52.50 करोड़ रुपये है।

फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में पास होगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'?

सोमवार से वीकडेज की शुरुआत हो रही है। ऐसे में यदि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में 4-5 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती है, तो यह निश्‍चित तौर पर ना सिर्फ आगे बढ़‍िया कारोबार करेगी, बल्‍कि अपने दूसरे वीकेंड में भी धन वर्षा कर सकती है। दिलचस्‍प बात यह है कि इस हफ्ते कोई बड़ी रिलीज भी नहीं है, जबकि 'फाइटर' पहले से ही सुस्‍त है। इतना ही नहीं, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर 'फाइटर' के मुकाबले इस फिल्‍म को ही तरजीह मिलने वाली है। ऐसे में 75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्‍म के लिए कमाई का अच्‍छा मौका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.