पहले हफ्ते में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की शानदार कमाई, बनेगी 2024 की पहली HIT

Updated on 16-02-2024 01:48 PM
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्‍टारर इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म ने पहले 7 दिनों में बढ़‍िया प्रदर्शन किया है। वैलेंटाइन डे के कारण जहां बुधवार को फिल्‍म की कमाई में 75% की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं गुरुवार को हफ्ते के आख‍िरी दिन कमाई में -55.56% की ग‍िरावट आई है। हालांकि, फिल्‍म अभी भी अपनी सधी हुई रफ्तार में करोड़ों की कमाई कर रही है और यह साल 2024 में बॉलीवुड की पहली हिट फिल्‍म बनने की काबिलियत रखती है।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित जोशी और आराधना शाह के डायरेक्‍शन में बनी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा' ने 7वें दिन 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले वैलेंटाइंस डे पर इसने 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह पहले सात दिनों में देश में फिल्‍म का टोटल नेट कलेक्‍शन 44.35 करोड़ रुपये है। जबकि वर्ल्‍डवाइड इसने 81.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

100 करोड़ क्‍लब में एंट्री करेगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बजट 75 करोड़ रुपये है और यही फिल्‍म के लिए सबसे फायदेमंद भी साबित होने वाली है। कंट्रोल बजट के कारण फिल्‍म को हिट होने के लिए 85 करोड़ रुपये की कमाई करनी है। जबकि इसकी रफ्तार बताती है कि यह लाइफटाइम 100 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई आसानी से कर लेगी। बीते साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्‍म 'जरा हटके जरा बचके' ने पहले हफ्ते में 38 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि शाहिद-कृति की यह फिल्‍म इससे आगे है। दोनों फिल्‍मों में समानता ये है कि दोनों ही रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर की हैं और दोनों का ही बजट कम है।

शुक्रवार को रिलीज हो रही है 'कुछ खट्टा हो जाए'

इस हफ्ते में सिनेमाघरों में गुरु रंधावा और सई मांजरेकर की 'कुछ खट्टा हो जाए' रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्‍में एक-दूसरे की कमाई में बहुत असर डालेंगी, ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जबकि सिनेमाघरों में पहले से मौजूद ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' अब 22 दिनों में सुस्‍त हो चुकी है। वैलेंटाइन डे के बाद अब दूसरे वीकेंड में भी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई बढ़ेगी। ऐसे में फिल्‍म के पास अभी खुलकर कमाई करने का पूरा मौका है। मेकर्स ने वैलेंटाइन डे के साथ ही गुरुवार को भी एक पर एक टिकट फ्री का ऑफर दिया था। इसका फायदा भी मिला है। बहुत संभव है कि दर्शकों को आकर्ष‍ित करने के लिए वह आगे भी ऐसे ऑफर लाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.