दिखेगी, तभी बिकेगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', वैलेंटाइन वीक में क्या गुल खिलाएगी फिल्म
Updated on
08-02-2024 02:25 PM
शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' शुक्रवार, 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। वैलेंटाइन वीक में यह दिन चॉकलेट डे का है। फिल्म एक इंसान और एक फीमेल रोबोट की प्रेम कहानी पर बनी है। यानी कहानी में चॉकलेट की तरह मिठास है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, शुरुआती आंकड़े बहुत अच्छे नहीं हैं। लेकिन सिनेमाघरों में छाई सुस्ती और प्यार के इस मौसम में इस फिल्म के साथ कई ऐसी चीजें हैं, जो ओपनिंग डे और आगे इसे फायदा पहुंचा सकते हैं।
अमित जोशी और अराधना शाह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर को पसंद किया गया है। रोमांटिक-कॉमेडी है और इसका ट्रेलर गुदगुदाता है। इसके साथ ही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के गाने भी पॉपुलर हो रहे हैं। किसी भी रोमांटिक फिल्म के लिए यह एक प्लस पॉइंट बन जाता है। अच्छी बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के जरिए ना सिर्फ युवा दर्शकों को, बल्कि फैमिली ऑडियंस को भी कैप्चर करने की कोशिश की है। ये सारी बातें फिल्म को फायदा पहुंचा सकती हैं।
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की एडवांस बुकिंग
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की पहले 24 घंटे में 1 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। यकीनन यह आंकड़ा बेहद कम है, क्योंकि फिल्म की रिलीज में एक ही दिन बचा है। लेकिन रोम-कॉम एक ऐसा जॉनर है, जिसकी फिल्में वर्ड ऑफ माउथ के बूते सिनेमाघरों में भीड़ खींचती हैं। इसका उदाहरण बीते साल रिलीज 'जरा हटके जरा बचके' है, जिसकी शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।
75 करोड़ रुपये है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बजट
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का बजट 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। सिनेमाघरों में इस वक्त 'फाइटर' एकमात्र ऐसी फिल्म है, जो इसके सामने चुनौती है। लेकिन ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म भी 14 दिनों बाद अब सुस्त हो चली है। ऐसे में दर्शकों के लिए शाहिद और कृति की फिल्म एक हल्की-फुल्की मस्ती और फैमिली आउटिंग का बढ़िया विकल्प बन सकती है। फिल्म का बजट भी कम है, इसलिए इसे हिट या सुपरहिट होने के लिए बहुत माथापच्ची भी नहीं करनी पड़ेगी।
ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'
विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर 'जरा हटके जरा बचके' ने ओपनिंग डे पर 5.49 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि इसी जॉनर की रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' ने 15.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। शाहिद और कृति की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ओपनिंग डे पर इन दोनों फिल्मों के बीच 7-8 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेती हुई दिख रही है। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई 10-15 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि दर्शक फिल्म को पसंद करें।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…