कश्मीर में गैर-मुस्लिमों पर हो रहे आतंकी हमले

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

जम्मू जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में हुई एकाएक बढ़ोतरी के पीछे अफगानिस्तान में हुए सत्ता परिवर्तन की भी भूमिका है? रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अफगानिस्तान की घटना से आतंकियों के हौसले बढ़े हो सकते हैं। दरअसल, कश्मीर में पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाओं में वृद्धि नजर रही है।

सुरक्षाबलों के साथ-साथ आम लोगों पर भी आतंकी हमले बढ़े हैं। लंबे समय के बाद आतंकी चुनिंदा लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसे लेकर यह माना जा रहा है कि घाटी में आतंकी घटनाओं का स्वरूप भी बदल रहा है। रक्षा जानकारों का मानना है कि तालिबान के सत्ता में आने से कश्मीरी आतंकियों के हौसले बढ़े हैं।

तालिबान की सफलता उन्हें चौंका रही है। इसलिए सुरक्षाबलों को इस समय आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज करना होगा। आतंकियों की गलतफहमी को दूर करना जरूरी है। पिछले दो-तीन दिनों के दौरान सुरक्षाबलों की व्यापक कार्रवाई में कई आतंकी मारे भी गए हैं।

बता दें कि इसी महीने 5 अक्टूबर को आतंकवादियों ने इकबाल पार्क के पास बिंदरू मेडिकेट के मालिक माखन लाल बिंदरू पर गोलियां बरसाकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। पांच अक्टूबर को ही कश्मीर के दो अन्य स्थानों पर आतंकियों के हमले में दो लोगों की मौत हुई थी।

 इसके बाद 7 अक्टूबर को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक सरकार स्कूल के अंदर घुसकर प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की हत्या कर दी थी। दोनों ही गैर-मुस्लिम समुदाय से थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.