आतंकी संगठन ने कहा- 7 दिन का सीजफायर काफी नहीं होगा ट्रम्प की बेटी इजराइल पहुंचीं

Updated on 22-12-2023 01:29 PM

बंधकों के मुद्दे पर हमास अब इजराइल को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। हमास के एक नेता ने ‘अल जजीरा’ टीवी चैनल से कहा- हम सात दिन का सीजफायर नहीं चाहते, क्योंकि इसमें बंधकों को रिहा नहीं किया जा सकेगा। हमें ज्यादा वक्त चाहिए।

दूसरी तरफ, इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के एक अफसर ने इजराइली अखबार ‘हेयोम’ से कहा- हमें ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता। हमास को पता है कि उसका खात्मा करीब है। इसलिए वो ब्लैकमेलिंग पर उतर आया है।

इस बीच, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरार्ड कुश्नर और उनकी पत्नी इवांका गुरुवार को इजराइल पहुंचे।

हमास लंबा सीजफायर चाहता है

  • हमास के नेता गाजी हमाद ने अल जजीरा से कहा- सिर्फ सात दिन के सीजफायर के बदले बंधकों की रिहाई में हमारी कोई रुचि नहीं है। यह लंबा होना चाहिए, क्योंकि सात दिन में तो बंधकों की रिहाई भी नहीं की जा सकेगी। इससे भी ज्यादा परेशानी की बात यह है कि सीजफायर के फौरन बाद इजराइली सेना फिर हमले शुरू कर देगी। ये हमारे लिए बेहद खतरनाक होगा।
  • गाजी ने कहा- कुछ लोग सीजफायर की बात कर रहे हैं और वो भी सिर्फ सात दिन के लिए। हम इसके लिए तैयार नहीं हैं। हमारी मांग है कि इजराइल को हर हाल में जंग खत्म करना चाहिए। हम जानते हैं कि बंधकों को छुड़ाने के बाद इजराइल एक बार फिर हमले करेगा। हमारे लोग फिर मारे जाएंगे। इसलिए, ये सात दिन का सीजफायर हम मंजूर नहीं करेंगे और न बंधकों की रिहाई की जाएगी।
  • इजराइल पीछे नहीं हटेगा

    • दूसरी तरफ, IDF के एक अफसर ने हमास की किसी भी शर्त को न मानने की तरफ इशारा किया। इस अफसर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- हमास का अंत बहुत करीब है। इजराइली सेना अब टनल मिस्ट्री को सॉल्व कर चुकी है और आतंकियों के भागने के तमाम रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यही वजह है कि वो ब्लैकमेलिंग और आम लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनकी स्ट्रैटजी के बारे में हम बहुत कुछ वो भी जानते हैं, जिसके बारे में दुनिया को नहीं पता।
    • इस अफसर ने आगे कहा- अमेरिका हो या कोई और देश। हमारी मदद तो कर सकता है, लेकिन ये जंग हमें खुद लड़नी है और इस बार ये आरपार की लड़ाई है। इसलिए पीछे हटने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। अगर सीजफायर होता भी है तो ये हमारी शर्तों पर होगा, हमास की बात नहीं मानी जाएगी।

    इवांका गाजा बॉर्डर पहुंचीं
    ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद जेरार्ड कुश्नर गुरुवार को इजराइल और गाजा के बीच उस बॉर्डर टाउन पहुंचे, जहां 7 अक्टूबर को हमास ने सैकड़ों मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इवांका और जेरार्ड ने यह जगह बहुत बारीकी से देखी।

    बाद में इजराइली अफसरों ने दोनों को कुछ वीडियो फुटेज भी दिखाए। ये फुटेज इजराइली संसद में भी दिखाए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.