पाकिस्तान में आतंकवादियों ने की ISI ब्रिगेडियर की हत्या, क्या सदमों से सीख सकेंगे शहबाज शरीफ?

Updated on 22-03-2023 07:29 PM
पेशावर: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी और उनके ड्राइवर की मंगलवार रात एक आतंकवादी हमले में मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में उनके वाहन पर घात लगाकर हमला किया। पाकिस्तानी सेना की प्रॉपगैंडा विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के ब्रिगेडियर मुस्तफा कमाल बरकी की इस हमले में मौत हो गई। पाकिस्तान की स्टेट पॉलिसी में आतंकवाद को बढ़ावा दिया जाता है। यही कारण है कि पाकिस्तान में दुनियाभर में प्रतिबंधित आतंकवादियों की बड़ी फौज मौजूद है।

पाकिस्तानी सेना ने ब्रिगेडियर की तारीफ की


आईएसपीआर ने कहा कि आईएसआई के ब्रिगेडियर मुस्तफा कमाल बरकी दक्षिण वजीरिस्तान के अंगूर अड्डा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गए। इस दौरान दोनों ही पक्षों के बीच बड़े पैमाने पर गोलीबारी भी हुई। बताया गया है कि ब्रिगेडियर मुस्तफा मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के सात लोग घायल भी हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। आईएसपीआर ने ब्रिगेडियर के निधन के बाद उनकी जमकर तारीफ की और देश का हीरो बताया। आतंकियों को पालने वाली पाकिस्तनी सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियां देश के हर इंच से आतंकवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं।

बिलावल और इमरान ने जताया दुख


पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि ब्रिगेडियर बरकी ने मातृभूमि की शांति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवादियों का पता लगाया जाएगा और उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी। पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने भी कहा कि वह खबर सुनकर दुखी हैं और ब्रिगेडियर के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

डेरा इस्माइल खान में मारे गए तीन जवान


डेरा इस्माइल खान में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी सेना के तीन जवान मारे गए। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया गया। आईएसपीआर के बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने मंगलवार रात खट्टी इलाके में एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भागने के सभी संभावित मार्गों को तुरंत बंद कर दिया था। भागते हुए आतंकवादियों को डेरा इस्माइल खान जिले के सग्गू में रोक दिया गया था। भारी गोलीबारी के बाद तीन आतंकवादी मारे गए। इस गोलीबारी में 42 वर्षीय हवलदार मुहम्मद अजहर इकबाल, 34 वर्षीय नाइक मुहम्मद असद और 22 वर्षीय सिपाही मुहम्मद एसा भी मारे गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.