खनन प्रभावित गांवों में टेस्टिंग सफल, पाइप लाइन से जल आपूर्ति शीघ्र होगी बहाल

Updated on 26-10-2021 05:57 PM

कोरबा खनन प्रभावित गांवों पुरैना, बांकी बस्ती मड़वाढोढा में पाइप लाइनों के जरिये पेयजल आपूर्ति बहाल करने की दिशा में एसईसीएल ने 90 किलोवाट का सबमर्सिबल पंप लगाकर टेस्टिंग की है, जो सफल रहा। एसईसीएल छूराकछार के सब एरिया मैनेजर पी. मावावाला की पहल कदमी पर हुई इस सफल टेस्टिंग के बाद जल्द ही दूसरा मोटर भी लगाया जाएगा। इससे इन गांवों में पेयजल और निस्तारी की समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।

       एसईसीएल द्वारा जल आपूर्ति रोके जाने से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने विगत दिनों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की पार्षद राजकुमारी कंवर और जिला सचिव प्रशांत झा के नेतृत्व में एसईसीएल के छूराकछार गेट को दो घंटे तक जाम कर दिया था, जिसके बाद एसईसीएल प्रबंधन को मजबूर होकर प्रभावित गांवों में जल आपूर्ति पूर्ववत बहाल करने और तब तक टैंकरों से वैकल्पिक व्यवस्था करने का लिखित आश्वासन देना पड़ा था। इस आंदोलन के बाद अभी तक टैंकरों के माध्यम से पेयजल घर-घर पहुचाने की व्यवस्था एसईसीएल कर रही है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वह नितांत अपर्याप्त है।

       माकपा नेता श्री झा ने बताया कि पाईप लाईन से पुरैना और बांकी बस्ती के कुछ हिस्सों में पानी चालू करके चेक किया गया, जो सफल रहा। लेकिन महीनों से पानी बंद होने के कारण पानी गंदा रहा है, जिसके संबंध में अधिकारियों ने कहा है कि एक सप्ताह में स्वच्छ जल आपूर्ति पूर्व की तरह पाईप लाईन के माध्यम से बहाल हो जाएगी।

       माकपा ने पुनः मांग की है कि पुरैना, बांकी बस्ती, मड़वाढोंढा में, जहां जल भराव ज्यादा है, वहां बोर होल पम्प लगाकर किसानों को खेती की सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए तथा आसपास के तालाबों को भरने की व्यवस्था भी की जाए। एसईसीएल द्वारा किये जा रहे इस कार्य को माकपा ने आम जनता के संघर्ष की जीत बताया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 June 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बाजार की जमीन पर अवैध कब्जे और राजस्व रिकॉर्ड…
 15 June 2026
रायपुर, रायपुर पुलिस ने बीएसयूपी कॉलोनी में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सरस्वती नगर, आमानाका और न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फैली कॉलोनी में करीब 100 पुलिस…
 15 June 2026
कोंडागांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित केशकाल घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा ऑक्सीजन से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताब बिलासपुर बुल्स ने अपने नाम कर लिया। रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में…
 15 June 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने इच्छा मृत्यु मांगी है। आरोप है कि भाजपा समर्थित पंच ने केवाईसी, धान-पंजीयन और बीमा के बहाने 90 लाख रुपए…
 15 June 2026
बलौदाबाजार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला के मुताबिक वह अपने मृत पति के…
 15 June 2026
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित…
 15 June 2026
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास पर छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी ने सौजन्य भेंट की। इस…
 15 June 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की महिला खिलाड़ियों (शारदा और पूजा) ने पहले 'खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स' के महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड)…
Advt.