पांच दिन में ही थलापति विजय ने 'विक्रम' को पछाड़ा, 400 करोड़ क्‍लब में धमाकेदार एंट्री

Updated on 24-10-2023 02:41 PM
थलापति विजय की 'लियो' बॉक्‍स ऑफिस पर किसी तूफान की तरह आई है। सोमवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्‍म की कमाई में कोई खास कमी नहीं आई है। इतना ही नहीं, पांच दिन में ही यह लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन गई है। 'लियो' ने कमल हासन की 'विक्रम' की लाइफटाइम वर्ल्‍डवाइड कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में जहां पांच दिनों में यह फिल्‍म 200 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है, वहीं वर्ल्‍डवाइड इसने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

लोकेश कनगराज के LCU की पहली फिल्‍म कार्ति की 'कैथी' थी। इसके बाद इस यूनिवर्स की दूसरी फिल्‍म कमल हासन की 'विक्रम' थी। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए थलापति विजय की 'लियो' बीते गुरुवार को रिलीज हुई है। बंपर एडवांस बुकिंग की बदौलत इसने ओपनिंग डे (19 अक्‍टूबर)को 64.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अपने पहले सोमवार को 'लियो' ने 35.19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। वीकेंड पर रव‍िवार को फिल्‍म ने 41.55 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह रविवार के मुकाबले सोमवार को कारोबार में -15.31% की कमी आई है। पांच दिनों में 'लियो' ने देश में 216.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

5 दिनों में तमिल में 176 करोड़, हिंदी में महज 11 करोड़ की कमाई

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 'लियो' तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ में रिलीज हुई है। इसमें सबसे अध‍िक कमाई तमिल वर्जन से हो रही है। सोमवार को फिल्‍म ने तमिल वर्जन में 30.49 करोड़ रुपये कमाए हैं। तेलुगू में 2.86 करोड़ का बिजनस हुआ है और हिंदी में 1.84 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। बीते पांच दिनों में फिल्‍म में तमिल वर्जन से 176.69 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, हिंदी वर्जन में फिल्‍म की हालत बहुत अच्‍छी नहीं है। पांच दिनों में हिंदी वर्जन से कुल 11.19 करोड़ कमाए हैं।

350 करोड़ के बजट में बनी 'लियो', वर्ल्‍डवाइड 430 करोड़ पार

'लियो' में थलापति विजय के साथ संजय दत्त, अर्जुन सरजा और तृषा लीड रोल में हैं। फिल्‍म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। देश के बाहर विदेशी बाजार में फिल्‍म को जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। ग्‍लोबल मार्केट में फिल्‍म ने 5 दिनों में 165 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि देश में 265 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन हुआ है। इस तरह पांच दिनों में फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 430 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। दिलचस्‍प है कि LCU की पिछली फिल्‍म 'विक्रम' ने लाइफटाइम 426 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया था।

दूसरे वीकेंड तक 1000 करोड़ क्‍लब में होगी 'लियो'!

'लियो' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ा था। विजय की फिल्‍म के 24.48 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी। जबकि इससे पहले सबसे अध‍िक एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड 'जवान' के नाम था, जिसके 15.75 लाख टिकट रिलीज से पहले बिक चुके थे। 'लियो' जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, यह आसानी से दूसरे वीकेंड तक वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ क्‍लब में शामिल होती नजर आ रही है। मंगलवार को देशभर में विजयादशमी की छुट्टी है, ऐसे में एक बार फिर कमाई बढ़ने के पूरे आसार हैं। हालांकि, रावण दहन के कारण शाम के शोज में दर्शकों की संख्‍या में कमी जरूर हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.