थलापति विजय की बॉक्‍स ऑफिस पर बमफाड़ ओपनिंग, 'जवान' के सामने पहले ही दिन टूटे रिकॉर्ड

Updated on 20-10-2023 03:43 PM
साउथ के सुपरस्‍टार थलापति विजय की 'लियो' ने ओपनिंग डे पर बड़ा धमाका किया है। लोकेश कनगराज के LCU की इस फिल्‍म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पैन इंडिया रिलीज हुई इस फिल्‍म ने रिलीज से पहले 46.36 करोड़ रुपये की बंपर एडवांस बुकिंग की थी, वहीं ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने 140 करोड़ रुपये से अध‍िक की वर्ल्‍डवाइड कमाई की है। यह ओपनिंग डे पर सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों की लिस्‍ट में शामिल हो गई है, इसने शाहरुख खान की 'जवान' को भी कई मोर्चों पर पीछे छोड़ दिया है।

लोकेश कनगराज ने जब से 'लियो' की घोषणा की, तभी से विजय की इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों का उत्‍साह बढ़ गया था। महीनों के लंबे इंतजार के बाद जब फिल्‍म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई तो 'लियो' ने शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ में रिलीज इस फिल्‍म के लिए 24 लाख 48 हजार 746 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई। जबकि इससे पहले सबसे ज्‍यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड 15.75 लाख टिकटों के साथ 'जवान' के नाम था। एडवांस बुकिंग से 'जवान' ने जहां 41 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं 'लियो' ने 46.36 करोड़ रुपये कमाए।

देश में ओपनिंग डे पर 'लियो' नहीं तोड़ सकी 'जवान' का रिकॉर्ड

गुरुवार, 19 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'लियो' ने अब ओपनिंग डे पर देश में 63.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्‍म ने सिर्फ तमिलनाडु में 30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। जबकि केरल से इसने 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। हालांकि, यहां यह 'जवान' से पिछड़ गई है, क्‍योंकि शाहरुख खान की फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। 'जवान' ने सिर्फ हिंदी वर्जन से 65.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में 'जवान' को दी धोबी पछाड़

देश में इस फिल्‍म ने पहले दिन करीब 74 करोड़ करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि विदेशों में 66 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन हुआ है। इस तरह फिल्‍म ने पहले दिन करीब 140 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया है। 'जवान' ने ओपनिंग डे पर 129.10 करोड़ रुपये का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया था। यानी यहां, 'लियो' ने 'जवान' को पटखनी दी है।

ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड सबसे ज्‍यादा कमाने वाली फिल्‍में

ओपनिंग डे पर वर्ल्‍डवाइड सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों में नंबर-1 पर राजामौली की RRR है। इस फिल्‍म ने पहले दिन 223.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। दूसरे नंबर पर 'बाहुबली 2' है, जिसने 214.50 करोड़ कमाए थे। तीसरे नंबर पर 164.50 करोड़ के साथ 'KGF 2' है, जबकि चौथे नंबर पर अब 140 करोड़ के साथ 'लियो' का नाम है। 'लियो' के बाद टॉप-5 में 'आदिपुरुष' का नाम है, जिसने 136.80 करोड़ रुपये कमाए थे। लिस्‍ट में छठे नंबर पर 129.10 करोड़ रुपये के साथ 'जवान' है।

हिंदी में 'लियो' का हाल बुरा, तमिल में उड़ाया गर्दा

रिपोर्ट के मुताबिक, 'लियो' ने तमिल वर्जन से पहले दिन 48 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। तेलुगू वर्जन से फिल्‍म ने 12.35 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन से 2.8 करोड़ रुपये और कन्‍नड़ वर्जन से 15 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्‍म दक्ष‍िण भारत में तगड़ी कमाई कर रही है, लेकिन KGF 2, RRR या 'बाहुबली 2' की तरह यह हिंदी में पैर जमाती हुई नहीं दिख रही है।

'लियो' में संजय दत्त बने हैं विलेन

विजय की 'लियो' में संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा भी हैं। फिल्‍म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। यह साल 2023 में कॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्‍म बनकर उभरी है। हालांकि, फिल्‍म को दर्शकों से मिक्‍स्‍ड रेस्‍पॉन्‍स मिला है। त्‍योहार के इस मौसम में बॉक्‍स ऑफिस भी गुलजार रहने वाला है। ऐसे वीकेंड तक 'लियो' की कमाई अभी और बढ़ेगी ये तय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.