थलपति विजय की फिल्म 'लियो' लेकर आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, दो दिनों में ही कर डाली है बम्पर कमाई

Updated on 21-10-2023 03:49 PM
पिछले दिनों 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थलपति विजय की तमिल फिल्म 'लियो' ने सिनेमाघरों में पहले दिन से ही गदर मचाना शुरू कर दिया है। लोकेश कनगराज के डायरेक्‍शन में बनी 'लियो' ओपनिंग डे पर ही कॉलीवुड की सबसे बम्पर कमाई करने वाली फिल्म साबित हो चुकी है। इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की सबसे धाकड़ फिल्म 'जवान' का रेकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। वहीं शुक्रवार को रिलीज फिल्म टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' पहले ही दिन पूरी तरह पस्त दिख रही है। आइए जानते हैं 'लियो' ने दूसरे दिन क्या जादू चलाया है।

पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ चुकी साउथ के सुपरस्‍टार थलापति विजय की 'लियो' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचाया है। दो दिनों में ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है और सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

दूसरे दिन 'लियो' की आधी हुई कमाई
तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ में रिलीज इस फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की बदौलत फिल्म ने 46.36 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 64.8 करोड़ रुपये की कमाई जहां पहले दिन की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने करीब आधी यानी 36.00 करोड़ के आसपास की है। हालांकि, फिल्म ने सबसे अधिक तमिल और तेलुगू में कमाई की है। पहले दिन हिन्दी में इसने 2.8 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसने 1.63 करोड़ रुपये हिन्दी भाषा में कमाए हैं।

दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार

दो दिनों में 'लियो' ने 100.80 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म केवल 2 दिनों में ही 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। विजय की इस फिल्म ने पहले दिन 142.70 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी और इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 76.20 करोड़ के आसपास का रहा।

सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में चौथा नंबर

हालांकि, भारतीय फिल्म में सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों की बात करें तो 'लियो' अभी भी चौथे नंबर पर है क्योंकि राजामौली की 'RRR', 'बाहुबली 2' दूसरे नंबर पर और तीसरे नंबर पर 'KGF 2' रही है। इस फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा भी नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबित इस फिल्‍म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। ऐसा लग रहा है कि इसी वीकेंड तक ये फिल्म अपनी लागत वसूल कर आगे निकल जाएगी। वहीं इस वीक शुक्रवार को रिलीज हुई और 200 करोड़ के बजट में बनी टाइगर श्रॉफ की जबर एक्शन फिल्म 'गणपत' ने पहले दिन महज 2.50 करोड़ की कमाई कर सबको हैरान कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.