बॉक्स ऑफिस के गले की फांस बनी 'थैंक यू फॉर कमिंग', 'फुकरे 3' ने सोमवार को दी 'जवान' और 'मिशन रानीगंज' को पटखनी

Updated on 17-10-2023 10:49 AM
सिनेमाघरों में अब शाहरुख खान और एटली की फिल्म 'जवान' ने 40 दिनों की लंबी पारी खेल ली है। वहीं हाल के समय में रिलीज हुई 'फुकरे 3' और 'मिशन रानीगंज' भी इस वक्त सिनेमाघरों में छाई है। वहीं एकता कपूर और रिया कपूर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' सिनेमाघरों के गले की फांस बन चुकी है। आइए जानते हैं सोमवार को इन सारी फिल्मों का कैसा रहा हाल।

शाहरुख खान की 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर रेकॉर्ड्स के खूब झंडे गाड़े हैं। इस फिल्म ने 40 दिनों में जो कमाई की है वो बॉलीवुड की किसी फिल्म ने अब तक नहीं की है। 40वें दिन यानी छठे सोमवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये की कमाई की है और इसी के साथ 636.31 करोड़ रुपये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हो चुके हैं।

'जवान' ने वर्ल्डवाइड की 1138.60 करोड़ रुपये की कमाई

वर्ल्डवाइड इस फिल्म नें 1138.60 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉलीवुड के नाम एक ऐसा इतिहास रचा है जिसे तोड़ पाना अच्छी-अच्छी फिल्मों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

'मिशन रानीगंज' को तेज करनी होगी अपनी रफ्तार

वहीं 'थैंक यू फॉर कमिंग' के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की 'मिशन रानीगंज' इससे बेहतर जरूर कमा रही, लेकिन फिल्म के बजट के लिहाज से अभी इसे सिनेमाघरों में अपनी रफ्तार और तेज करने की जरूरत है। फिल्म ने अब तक 28.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं सोमवार की कमाई की बात करें तो इसने 'जवान' से अधिक 65 लाख रुपये के आसपास कमाई की है।

सबसे बम्पर हुई है 'फुकरे 3' की कमाई

बात अगर 'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'फुकरे 3' की करें तो फिल्म ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाया है। 19 दिनों में फिल्म ने जहां इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 91.68 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं वर्ल्डवाइड इसने 121 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.