इंदौर हिट एंड रन कांड के आरोपी को रईस दिखने का था शौक, इसलिए 8 लाख में खरीदी थी 11 साल पुरानी BMW

Updated on 17-09-2024 10:41 AM

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में खजराना थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर रोड पर तेज गति से कार चलाकर दो युवतियों को टक्कर मारने वाले आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है। हादसा 11.53 बजे हुआ है और उसे 12 बजे सीनियर पंकज के जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचना था। इसी जल्दबाजी के कारण उसने यह घटना को अंजाम दिया है।


पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि आरोपित गजेंद्र सिंह ने बीएमडब्ल्यू कार आठ लाख रुपये में एग्रीमेंट पर खरीदी थी। कार मॉडल 2013 है। वह अपनी सैलरी में से इसकी किस्त भरता था। एक माह पहले उसकी ही टास्कअस कंपनी में नौकरी लगने पर वह इंदौर आया था।


युवक को रईस दिखने का शौक


आरोपी युवक को रईस दिखने का शौक है, इसलिए उसने यह कार खरीदी थी। कार में कई प्रकार की समस्या थी, क्योंकि यह 11 वर्ष पुरानी कार थी। वह इस कार के माध्यम से सभी को यह दिखाता था कि वह अमीर है। साथ ही वह महंगे कपड़े, घड़ी और मोबाइल रखने का भी शौकीन है।


लोग बोले नशे में था आरोपी, पुलिस का इनकार


  • प्रत्यक्षदर्शी आरोपी के नशे में धुत रहने की बात कह रहे थे। हालांकि पुलिस इंकार कर रही है।
  • पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की ब्लड की जांच में नशा करना सामने नहीं आया है।
  • पूछताछ में आरोपी युवक ने इस बात पर अफसोस जताया कि उसके कारण ऐसा घटना हो गई।

  • क्या है इंदौर हिट एंड रन मामला

    रविवार देर रात बीएमडब्ल्यू कार चालक गजेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र सरदार सिंह गुर्जर (मूल निवासी ग्वालियर, हाल मुकाम सनसिटी) ने रांग साइड पर जाकर स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी थी। इसमें ग्वालियर की रहने वाली दीक्षा पुत्री अशोक जादौन और लक्ष्मी पुत्री नाथूसिंह तोमर निवासी शिवपुरी की मौत हो गई थी।

    दीक्षा बैंक में नौकरी करती थी। वह अपनी सहेली के साथ खजराना में मेला देखने गई थी। आरोपी के पिता ग्वालियर के लक्ष्मीगंज थाने में हैड कांस्टेबल थे, वहां से वीआरएस लिया था।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.