दिलीप कुमार संग वैजयंतीमाला का रोमांस देख जल-भुन गई थीं एक्ट्रेस, कैंची से काट डाली थी फोटो

Updated on 13-09-2023 03:25 PM
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर रहे दिलीप कुमार अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी तमाम यादें उनकी वाइफ सायरा बानो के जहन में बसी हुई हैं। यादों के इन पिटारों का बक्सा उन्होंने फैंस के लिए खोल दिया है। वो सोशल मीडिया पर 'साहब' से जुड़े पुराने किस्सों को शेयर करती हैं। उन्होंने हालिया पोस्ट में दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की एक फोटो का जिक्र किया है, जिसे देखकर वो जलन से भर गई थीं और फोटो को ही काट डाला था।

79 साल की Saira Banu ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अक्सर बचपन और जवानी की यादें बहुत अजीब, गुदगुदाने वाली मजेदार हो सकती हैं। मेरे लिए 1958 की ये खास मेमोरी, जब मैं एक यंग लड़की थी। बात शर्मिंदगी भरी है, क्योंकि आज पिछले कुछ सालों में मेरी पसंदीदा फिल्म स्टार वैजयंतीमाला के साथ मेरा जुड़ाव एक अच्छे संबंध में बदल गया है, जिसमें वो 'अक्का' (बड़ी बहन) हैं। मैं और वो हर दूसरे हफ्ते एक-दूसरे से बात करते हैं।'

सायरा बानो का पोस्ट

उन्होंने आगे कहा, 'जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही थी, मुझे अपने पसंदीदा हार्टथ्रोब की फोटोज अपने बेड के ठीक बगल की दीवार पर चिपकाने की आदत थी, ताकि उठूं तो सबसे पहले उनपर नजर पड़े। ठीक एक साल पहले मैंने 'शान' में साहब (दिलीप कुमार) की शानदार एक्टिंग देखी थी, जिसकी स्पेशली लंदन में स्क्रीनिंग हुई थी। वो बहुत हैंडसम थे। मैं उनके लिए पागल थी। फिर दीवार पर 'द किंग ऑफ रॉक' एल्विस प्रेस्ली, रॉक हडसन और जेम्स डीन के कटआउट भी चिपकाए गए थे।'

मैगजीन में छपी थी दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला की फोटो

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मेरी मां को पता था कि मैं इंडियन मूवीज की दीवानी हूं, इसलिए वो बीच-बीच में हमारे एंटरटेनमेंट के लिए फिल्मफेयर मैगजीन पोस्ट करती रहती थीं। ये मेरे भाई और मेरे बीच एक पागलपन भरी हाथापाई थी कि सबसे पहले मैगजीन और निश्चित रूप से घर से लेटर कौन उठाएगा और ये हमेशा एक झगड़े में समाप्त होता था। लगभग एक कुश्ती मैच बन जाता था। ऐसी ही एक मैगजीन में 'मधुमति' की ये फोटो थी, जो उस वक्त काफी बोल्ड मानी जाती थी, जिसमें साहब रोमांटिक अंदाज में वैजयंतीमाला के माथे पर अपना चेहरा रख रहे थे।'

सायरा को हुई जलन, काट दी फोटो

सायरा को जलन महसूस हुई। वो लिखती हैं, 'ये एक सुंदर फोटो थी और अपने बचपने में मुझे साहिब के चेहरे के करीब देखकर इतनी ईर्ष्या हुई कि मैंने कैंची ली और चालाकी से तस्वीर के उस हिस्से को काटना शुरू कर दिया। जरा सोचो! जब मैं इसे याद करती हूं तो मैं हंसी से पागल हो जाती हूं। तब तक मैंने उन्हें कभी किसी फिल्म में नहीं देखा था और जैसा कि किस्मत में था, मैं अपने परिवार के सदस्य के रूप में उनसे मिलने। उनके साथ कई दिलचस्प यादें हैं, जिनमें मैं 'अक्का' का बहुत सम्मान करती हूं और एक दिन इसके बारे में बताऊंगी।'


सोशल मीडिया पर किया था डेब्यू

सायरा बानो कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया, जहां वो दिलीप कुमार से जुड़ी यादों को फैंस के साथ शेयर करती हैं। साल 2021 में दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.