भारतीय पासपोर्ट की ताकत में सबसे बड़ी गिरावट, जानें पासपोर्ट इंडेक्स ने कौन सी रैंकिंग दी?

Updated on 31-03-2023 06:20 PM
वॉशिंगटन: पासपोर्ट इंडेक्स ने आज अपनी नई रैंकिंग जारी की है। इसमें बताया गया है कि भारतीय पासपोर्च का मोबिलिटी स्कोर पिछले साल के मुकाबले काफी गिर गया है। इस इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट को दुनिया में 144वें स्थान पर रखा गया है। 2019 में भी भारतीय पासपोर्ट का इंडेक्स गिरकर 71 पर पहुंचा था, लेकिन 2022 में यह बढकर 73 हो गया था। अब मार्च 2023 में भारतीय पासपोर्ट को 70 नंबर दिए गए हैं। इस गिरावट के पीछे कोरोना वायरस महामारी को बड़ा कारण बताया जा रहा है। भारत की रैंकिंग में इस साल छह अंकों की गिरावट देखी गई है।

144वें स्थान पर पहुंचा भारतीय पासपोर्ट


2022 में भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग 138 थी जो 2023 में 144वें स्थान पर चली गई है। यह रैंकिंग पासपोर्ट इंडेक्स के नए फीचर टाइमशिफ्ट के जरिए निकाली गई है। इस फैसिलिटी को हाल में ही यूजर्स की भारी मांग के बाद जोड़ा गया था। इसका मकसद एक साल में कई पासपोर्ट की ताकत को बताना है। नतीजन भारत का पासपोर्ट महामारी से पहले की रैंकिंग को खोता हुआ काफी नीचे गिर गया।

पासपोर्ट इंडेक्स में इन देशों को नुकसान


पासपोर्ट इंडेक्स ने वियतनाम, इंडोनेशिया, चीन और थाईलैंड सहित कई बड़ी एशियाई अर्थव्यवस्था में गिरावट को दर्ज किया है। यह गिरावट इस बात का संकेत है कि ये देश पिछले साल वैश्विक आर्थिक बढ़ोत्तरी का फायदा उठाने में विफल रहे हैं। भारत की सबसे तेज गिरावट को यूरोपीय संघ की नीति से जोड़ा गया है। इसमें 2023 में सर्बिया जैसे देशों में भारतीय नागरिकों के लिए वीजा के लिए कड़े नियमों को लागू करने का हवाला दिया गया है।

एशिया में दक्षिण कोरिया का पासपोर्ट सबसे ताकतवर


2023 के पासपोर्ट इंडेक्स में चीन की रैंकिंग 118 है। वह यूरोपीय संघ या भारत औरर जापान जैसे क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धी देशों के साथ मुक्त वीजा समझौता करने में फेल रहा है। अमेरिका और जमर्नी जैसे अन्य देशों की तुलना में चीन काफी कमजोर हुआ है। एशियाई देश दक्षिण कोरिया और जापान के पासपोर्ट मजबूत हुए हैं। दक्षिण कोरियाई पासपोर्ट 174 के मोबिलिटी स्कोर के साथ 12वें स्थान पर है। यह एशिया में सर्वोच्च है। वहीं, 172 मोबिलिटी स्कोर के साथ जापान 26वें स्थान पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.