सिर चढ़कर बोल रहा 'शैतान' का काला जादू, फर्स्ट वीकेंड में अजय-माधवन ने किया कमाल
Updated on
11-03-2024 01:56 PM
'शैतान' का काला जादू बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। फर्स्ट वीकेंड में अजय देवगन और आर. माधवन की इस सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। देश में हॉरर जॉनर की यह पहली फिल्म है, जिसने पहले तीन दिनों में ही 54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। विकास बहल के डायरेक्शन में बनी 'शैतान' देखने के लिए रविवार को सिनेमाघरों में अच्छी-खासी भीड़ नजर आई। शाम के शोज में करीब-करीब 50% सीटों पर दर्शक नजर आए।
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'शैतान' की कमाई में तीसरे दिन 9.33% की बढ़ोतरी हुई। रविवार को फिल्म ने 20.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 18.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ओपनिंग डे पर शुक्रवार को 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। इस तरह फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 54.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
'शैतान' के पास बचे हैं 4 दिन, आ रही है 'योद्धा'
'शैतान' का बजट 60-65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह फिल्म पहले सोमवार को ही बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट आसानी से निकाल लेगी। हालांकि, आगे जरूर इस बात की भी है कि सोमवार से गुरुवार तक फिल्म की कमाई की रफ्तार में बहुत कमी नहीं आए। खासकर तब, जब इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर इसके सामने कोई बड़ा कंपीटिशन नहीं है। लेकिन अगले शुक्रवार, 15 मार्च को सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' और अदा खान की 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' के रिलीज होते ही 'शैतान' की परेशानी बढ़ जाएगी।
इन राज्यों में 'शैतान' की सबसे अधिक कमाई
'शैतान' की सबसे अधिक कमाई दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु सर्किट से हो रही है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और ओडिशा से फिल्म के कलेक्शन असाधारण हैं। शायद फिल्म का विषय 'काला जादू' और 'वशीकरण' होने के कारण ऐसा है, क्योंकि इन राज्यों में इन चीजों की चर्चा ज्यादा रहती है। इसके अलावा 'शैतान' को पूर्वी पंजाब में भी अच्छी खासी संख्या में दर्शक मिल रहे हैं।
गुजरात में नहीं चला 'शैतान' का काला जादू
हिंदी फिल्मों के लिए गुजरात सर्किट भी कमाई का बड़ा केंद्र है, लेकिन 'शैतान' को गुजरात में वैसा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। इसकी वजह यह हो सकती है कि यह फिल्म 2023 में रिलीज गुजराती मूवी 'वश' का रीमेक है। ऐसे में दर्शक एक ही कहानी को दोबारा देखने के लिए सिनेमाघर नहीं पहुंच रहे हैं।
'शैतान' की कास्ट और कहानी
'शैतान' में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा ज्योतिका, जानकी बोडीवाला और अंगद राज हैं। अजय के किरदार का नाम कबीर सेठी है, जबकि माधवन इसमें वनराज कश्यप के रोल में हैं। कहानी कबीर के परिवार की है, जो फार्महाउस पर छुट्टियां मनाने पहुंचा है। अजनबी वनराज उनके घर पहुंचता है। वह आया तो कुछ मिनटों के लिए था, लेकिन अब जाने से इनकार कर देता है। पता चलता है कि वनराज ने कबीर की बेटी को अपने वश में कर किया है और वह उसे परिवार के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…