करण जौहर के सेट पर भारती सिंह को पंखा झेल रहा था लड़का, जब पता लगा कि ये माधुरी दीक्षित का बेटा है तो उड़े होश
Updated on
22-02-2024 02:09 PM
रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' की जज बनकर माधुरी दीक्षित शो में एक बार फिर से लौटी हैं। इसी शो पर होस्ट भारती सिंह ने एक मजेदार किस्सा सुनाया, जो माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने से जुड़ा है। करण जौहर की इस फिल्म में माधुरी के बेटे अरिन और अरहान यानी मंलाइका-अरबाज के बेटे उनके असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे। इस फिल्म में भारती का भी एक कैमियो था और इसी दौरान उन्होंने सेट पर इन स्टार किड्स में काम करते हुए देखा था और वह हैरान रह गईं। हालांकि, उन्हें देखकर भारती को ये खयाल जरूर आया कि वह भी अपने बच्चे को वैसा ही बनाएंगी।
भारती ने कहा, 'मैं करण जौहर के साथ फिल्म कर रही थी और आपका बेटा (माधुरी ) उन्हें वहां असिस्ट कर रहा था। कट होने के बाद करण सर ने उनसे कहा कि जाकर कुर्सी ले आओ। मैं और हर्ष वहीं बैठ गए। दोनों बच्चे हमें पंखा झेलने लगे तब उधर से करण सर आए और उन्होंने कहा- भारती, क्या तुम इनसे मिली? य़े माधुरी मैम का बेटा है। मैंने उसके हाथ से पंखा छीना और पलटकर उसे ही झेलने लगी। वहां दूसरी तरफ अरबाज सर का बेटा अरहान भी था।'
भारती ने कहा- ये चाहते तो ऊपर से अपना काम शुरू कर सकते थे
भारती ने आगे कहा, 'ये सुपरस्टार्स के बच्चे हैं। ये चाहते तो ऊपर से अपना काम शुरू कर सकते थे। मैंने खुद देखा कि वो ऐसे काम कर रहे थे जैसे एकदम शुरुआत से करते हैं। मुझे उसस वक्त उन्हें देखकर काफी गर्व महसूस हुआ और सोचने लगी कि आप कितने अच्छे पैरेंट्स हैं और मैंने उस दिन भी वहां कुछ सीखा।'
भारती बोलीं- मैं भी अपने बेटे को सिखाऊंगी कि सीधे Z से शुरू मत करना
भारती ने ये भी कहा कि मैं भी अपने बेटे को सिखाऊंगी कि बेटा A से शुरू करना और फिर Z तक जाना, सीधे Z से शुरू मत करना। बता दें कि माधुरी के दो बेटे अरिन और रयान हैं। फिल्म 'रॉकी और रानी' में अरिन ने करण जौहर को असिस्ट किया था और इस शूटिंग के दौरान ग्रुप फोटो में कई और स्टार किड्स साथ नजर आ रहे हैं। इसमें अरिन सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ पोज देते दिख रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई थीं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…