मुख्यमंत्री ने रायपुर शहर के ओसीएम चौक से सिटी कोतवाली चौक तक मार्ग का नामकरण समाज सेवी श्री इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया

Updated on 01-10-2021 04:02 PM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर शहर के पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक (ओसीएम) से कोतवाली चौक तक सड़क का नामकरण समाज सेवी और वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री धाड़ीवाल के शहर के विकास के साथ ही सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने की। 


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्री धाड़ीवाल को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे समाज सेवा के प्रति समर्पित थे। उनकी यादें सुखद अनुभूति प्रदान करती हैं। श्री धाड़ीवाल अपने काम को पूरे समर्पण, लगन और निष्ठा से करते थे। वे केवल राजनीतिक व्यक्ति ही नहीं अपितु सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर के ओसीएम चौक से कोतवाली चौक तक मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करके उनकी स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने का प्रयास किया गया है।


स्वर्गीय श्री इंदरचंद धाड़ीवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक द्वय श्री सत्यनारायण शर्मा, श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन और नगर पालिका निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे, श्रीमती सरोजिनी इंदरचंद धाड़ीवाल, श्री रमेश वर्ल्यानी, श्री गजराज पगारिया, श्री सतीश जैन और परिवार के अन्य सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
जगदलपुर। खेत बचाओ अभियान तथा जैविक कृषि मेला का गरिमामय आयोजन कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में…
 13 June 2026
एमसीबी। डिजिटल सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सरगुजा संभाग ने छत्तीसगढ़ का पहला आधिकारिक संभागीय पोर्टल लॉन्च कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शुक्रवार को सरगुजा…
 13 June 2026
एमसीबी। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में…
 13 June 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश अध्यक्ष रूपसाय सलाम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने सरगुजा प्रवास के दौरान वन धन विकास केन्द्र, एनडब्ल्यूएफपी मार्ट, तेन्दूपत्ता भंडारण गोदामों एवं विभागीय…
 13 June 2026
अम्बिकापुर। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आदरणीय कलेक्टर अजीत वसंत एवं आदरणीय जिला सीईओ विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पहचान, सत्यापन एवं अद्यतन डेटा संग्रह हेतु…
 13 June 2026
कोण्डागांव। आगामी नीट परीक्षा के सुचारु, पारदर्शी एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने शुक्रवार को जिले के परीक्षा…
 13 June 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माताओं, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों…
 13 June 2026
रायपुर। केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों, शिल्पियों…
 13 June 2026
रायपुर , छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से सरकारी और निजी स्कूलों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राज्यगीत तथा भारतीय संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों को अनिवार्य कर दिया है। स्कूल…
Advt.