निगम के सफाई मित्रों ने 02 घण्टे के रिकार्ड समय में की जम्बूरी मैदान के 700 एकड़ की सफाई

Updated on 16-11-2021 08:48 PM

भोपाल नगर निगम का अमला बड़े आयोजनों के उपरांत त्वरित गति से साफ-सफाई करने के अपने रिकार्ड में लगातार वृद्धि कर रहा है। इसी तारतम्य में निगम अमले ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त की जब सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य अतिथियों की उपस्थिति में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन की समाप्ति के उपरांत आयोजन स्थल जम्बूरी मैदान के विशाल मैदान को 02 घण्टे के रिकार्ड समय में साफ-सफाई कर मैदान को चमकाया।

सम्मेलन में लाखों की संख्या में प्रदेश भर की विभिन्न जनजातियों के नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने जम्बूरी मैदान में स्वच्छता मित्रों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने सामने ही मैदान की साफ-सफाई कराई और कचरे को स्थल पर ही पृथक-पृथक एकत्र कर तत्काल निष्पादन स्थल पर पहुंचाने के निर्देश दिए। निगम के अपर आयुक्त एम.पी.सिंह सहित प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भी स्थल पर मौजूद रहे।

                नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के लगभग 600 सफाई मित्रों ने 02 घण्टे के रिकार्ड समय में सबसे बड़े मैदान जम्बूरी मैदान की साफ-सफाई की और विभिन्न प्रकार के कचरे को पृथक-पृथक एकत्र कर कचरा ट्रांसफर स्टेशनों के एम.आर.एफ निष्पादन स्थल तक पहुंचाया। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने जम्बूरी मैदान को जाने वाले विभिन्न मार्गों आदि की भी सफाई की साथ ही स्टेट हैंगर, बरकत उल्ला विश्वविद्यालय, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन जनजातीय सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के 27 विश्राम स्थलों उनके आसपास पहुंच मार्गों की भी साफ-सफाई की। इस क्रम में निगम अमले ने लगभग 80 टन कचरा एकत्र कचरा ट्रांसफर स्टेशनों तक पहुंचाया।

                 निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने जम्बूरी मैदान पर मौजूद रहकर सफाई कार्य का अवलोकन एवं आवश्यक निर्देश के साथ सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन करते रहे। निगम आयुक्त श्री चौधरी के निर्देश पर बेहतर सफाई हेतु रणनीति बनाते हुए निगम अमले ने 700 एकड़ में फैले जम्बूरी मैदान के अलग-अलग सेक्टर्स में बांटकर 600 सफाई मित्रों के माध्यम से सफाई कार्य किया और प्रत्येक सेक्टर में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्वच्छता मित्रों के दलों से सफाई एवं कचरा एकत्रीकरण का कार्य कराया। जम्बूरी मैदान एवं अन्य स्थानों से कचरा एकत्र करने हेतु निगम द्वारा 70 वाहनों की अतिरिक्त रूप से व्यवस्था की गई और लगभग 80 टन कचरा एकत्र कराया। निगम का सफाई अमला इससे पूर्व स्टेट हैंगर से जम्बूरी मैदान, जम्बूरी मैदान उसके आसपास के पहुंच मार्ग, जनजातीय महासम्मेलन के प्रतिभागियों के विश्राम स्थलों बरकत उल्ला विश्वविद्यालय, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन सहित शहर के अन्य स्थानों/मार्गों पर पूरे समय सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने में व्यस्त रहा। इस पूरी प्रक्रिया में निगम के लगभग 2000 सफाई मित्रों का दल निरंतर सक्रिय रहकर शहर को साफ-सुथरा बनाने में लगा रहा।

निगम का स्वास्थ्य विभाग का अमला सदैव ही शहर की साफ-सफाई विशेषकर बड़े आयोजनों के समय आयोजन समाप्ति पर अल्प समय में साफ-सफाई बेहतर ढंग से सुनिश्चित करते हुए शहर आयोजन स्थलों को साफ-सुथरा बनाने का कार्य करता रहा है। वर्ष 2019 में इज्तिमा स्थल और रन-भोपाल-रन की रनिंग ट्रेक की सफाई भी अल्प समय में करने का रिकार्ड बना चुका है। निगम के मुस्तैदी से किए गए कार्यों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी की जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.