मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को अदा करनी होगी भारी कीमत... भारत दौरे से पहले इजरायली पीएम के करीबी का बड़ा बयान

Updated on 31-03-2023 06:27 PM
यरुशलम: भारत की अपनी पहली यात्रा से पहले, इजरायली संसद नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने कहा है कि 2008 के "घृणित" मुंबई आतंकी हमले के षडयंत्रकारियों से इसकी भारी कीमत वसूली जानी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई दोनों देशों के लिए साझा चिंता का विषय है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी ओहाना पिछले साल दिसंबर में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा पर भारत जाएंगे। उनकी चार दिवसीय यात्रा 31 मार्च को शुरू होगी।
एक साथ आने की जरूरत
शिन बेट (इजरायल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी) के पूर्व अधिकारी ओहाना ने आतंकवाद को साझा चिंता बताते हुए कहा कि सभी प्रगतिशील देशों को एक साथ आने की जरूरत है ताकि इसका मुकाबला किया जा सके। ओहाना ने कहा कि भारत और इजराइल दोनों आतंकवाद की समस्या का सामना करते हैं और इसके खिलाफ संयुक्त लड़ाई है। ओहाना ने बताया, "हम सब को मुंबई में 2008 में हुआ घृणित आतंकवादी हमला याद है, जिसमें 207 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई थी, उनमें 178 भारतीय थे। मारे गए विदेशी लोगों में दुर्भाग्य से इजराइली और यहूदी भी थे।’’उन्होंने कहा, "यह हमला न केवल भारत पर बल्कि यहूदियों और किसी भी जगह के स्वतंत्र लोगों पर भी था।" उन्होंने कहा कि यह भारत और इजरायल के साझा मूल्यों पर हमला था।
लश्‍कर को चुकानी चाहिए कीमत
ओहाना ने कहा, "आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से जिसने भी षडयंत्र रचा और आतंकवादियों को भेजा, उनसे इसकी भारी कीमत वसूली जानी चाहिए।" उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी मुक्त देशों, खास कर भारत और इजरायल जैसे दो देशों के लिए एक जरूरत है। उन्होंने कहा कि साझा मूल्य, चिंताएं, दर्द और रणनीतिक साझेदारी में अपार संभावनाएं दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करती हैं। ओहाना ने कहा, "जब मुझे यह तय करना था कि नेसेट अध्यक्ष के रूप में अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर कहां जाना है, तो विभिन्न कारणों से भारत सबसे दिलचस्प विकल्प था।"

भारत और इजरायल एक से

उन्होंने कहा कि भारत एक अहम विकासशील शक्ति है और वहां की कई चीजें इजरायल के साथ समान हैं और नेसेट के किसी भी अध्यक्ष ने अब तक भारत का दौरा नहीं किया है। ओहाना भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष ओम बिरला के साथ दोनों देशों की संसदों के बीच एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। ओहाना के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत की यात्रा करेगा। प्रतिनिधिमंडल कई वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.