पुरुष और महिला टीमों की इनामी राशि का अंतर घटेगा

Updated on 03-04-2022 05:37 PM

अब विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में पुरुष और महिला टीमों को मिलने वाली पुरस्कार राशि का अंतर कम हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) इस अंतर को कम करने पर विचार कर रहा है।

आईसीसी के सीईओ ज्योफ एलाडिर्स ने कहा कि आगामी आठ वर्षों (2024-31) के दौरान महिला क्रिकेट में होने वाले आयोजनों को लेकर होने वाली आईसीसी गवर्निंग काउंसील की बैठक में पुरस्कार राशि को लेकर भी बात होगी।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में इस समय 2022 आईसीसी महिला विश्व कप का आयोजन हो रहा है हालांकि इस विश्व कप की विजेता टीम को साल 2019 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम के मुक़ाबले एक तिहाई पुरस्कार राशि ही मिलेगी।

आईसीसी सीईओ ने इसको लेकर कहा कि आईसीसी के आर्थिक मामलों संबंधी ज्यादातर निर्णय आठ वर्षों के लिहाज से लिए जाते हैं पर आगामी 8 वर्षों को ध्यान में रखते हुए हम निसंदेह महिला और पुरुष क्रिकेट के बीच पुरस्कार राशि के इस अंतर को कम कर सकते हैं।

आईसीसी के सीईओ कहा कि हम अगले चक्र के आसपास इस पर चर्चा शुरू करने वाले हैं हमारा लक्ष्य महिला और पुरुष क्रिकेट के आयोजनों में टीमों की अंतिम स्थिति में समानता लाना होगा, हालांकि हम इस समय वहां तक नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन हम पुरस्कार राशि की समानता चाहते हैं।

अगले वर्ष होने वाले महिला टी-20 विश्व कप से पहले जनवरी 2023 में पहली बार महिला अंडर-19 विश्व कप का आयोजन होना है। अंडर-19 विश्व कप टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। आईसीसी अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी को लेकर एक हफ्ते के अंदर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

एलाडिर्स ने इस संबंध में कहा कि 2024 से 2027 के दौरान होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा हो चुकी है, हालांकि इन आयोजनों की मेजबानी पर अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। जुलाई महीने में इसकी पुष्टि हो जाएगी। जुलाई महीने तक इन आयोजनों की मेजबानी के संबंध में हमारे पास आवेदन जाएंगे और जुलाई महीने के अंत में होने वाले वार्षिक सम्मेलन के दौरान इस पर फैसला लिया जाएगा।

आईसीसी ने हाल ही में 8 टीमों के बीच खेले जाने वाले 2022 महिला विश्व कप के विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना कर 1.32 मिलियन डॉलर (लगभग 101,640,000) कर दिया था।

इसके साथ ही कुल पुरस्कार राशि में लगभग 75 फीसदी की वृद्धि कर इसे 3.5 मिलियन डॉलर (लगभग 269,500,000) कर दिया गया है, जो कि 2017 के विश्व कप संस्करण की तुलना में 1.5 मिलियन डॉलर अधिक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.