सोमवार को आधी हुई 'शैतान' की कमाई, पर फिर भी बन गई HIT, जानिए कैसे हुआ ये कारनामा

Updated on 12-03-2024 12:52 PM
काला जादू और वशीकरण पर बनी 'शैतान' रिलीज के पहले चार दिनों में ही HIT बनकर उभरी है। जी हां, अपने पहले वीकेंड में जहां इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था, वहीं अब चार दिनों में ही इस फिल्‍म ने अपनी लागत से आगे बढ़कर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। हालांकि, फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट के आंकड़े बताते हैं कि ओपनिंग डे के मुकाबले सोमवार को इसकी कमाई में -50% से अध‍िक का नुकसान हुआ है। लेकिन यह कहना गलत होगा कि फिल्‍म पहले सोमवार के लिटमस टेस्‍ट में फेल हो गई है। ऐसा इसलिए कि 8 मार्च को जब फिल्‍म रिलीज हुई थी तो उस दिन महाश‍िवरात्र‍ि की आंश‍िक छुट्टी थी।

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन, आर. माधवन स्‍टारर 'शैतान' ने सोमवार को चौथे दिन 7.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अमूमन किसी भी मजबूत फिल्‍म की कमाई में पहले सोमवार को 30-40% की ग‍िरावट आती है। पहली नजर में यही लगता है कि 'शैतान' की कमाई में -50% से अध‍िक की ग‍िरावट है, यानी फिल्‍म सोमवार को पिट गई है। लेकिन ऐसा है नहीं, क्‍योंकि फिल्‍म महाश‍िवरात्र‍ि के दिन रिलीज हुई थी। लिहाजा इसे आंश‍िक छुट्टी का फायदा मिला था। यही, अगर फिल्‍म सामान्‍य दिन पर रिलीज होती, तो सोमवार की कमाई के हिसाब से कमाई में 30-35% की ग‍िरावट आती। यानी 'शैतान' अभी भी बॉक्‍स ऑफिस पर मजबूत स्‍थ‍िति में है।

60 करोड़ के बजट में बनी 'शैतान' ने कमाए 61 करोड़ रुपये

'शैतान' ने पहले चार दिनों में देसी बॉक्‍स ऑफिस पर 61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। विकास बहल के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट 60 करोड़ रुपये है। यानी चार दिनों में ही यह फिल्‍म अपनी लागत वसूल चुकी है और 1 करोड़ का फायदा भी कमा चुकी है। सिनेमाघरों में इस वक्‍त फिल्‍म के सामने अगले तीन दिनों तक कोई बड़ी फिल्‍म नहीं है। शुक्रवार को 'योद्धा' और 'बस्‍तर: द नक्‍सल स्‍टोरी' की रिलीज से पहले 'शैतान' के पास खुलकर कमाई करने पूरा मौका है। अनुमान यही है कि फिल्‍म गुरुवार तक अपने पहले हफ्ते में 75-80 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर लेगी।

रमजान के कारण अब ईद तक फिल्‍मों को होगा नुकसान

हालांकि, मंगलवार से रमजान भी शुरू हो चुका है। ऐसे में आगे ईद तक एक बड़ा दर्शक वर्ग सिनेमाघर नहीं पहुंचेगा। इसका असर 'शैतान' के साथ ही आगे रिलीज होने वाली फिल्‍मों पर भी पड़ेगा। हालांकि, उम्‍मीद यही है कि धीरे-धीरे ही सही, अजय देवगन, माधवन, ज्‍योतिका, जानकी बोडीवाला स्‍टारर यह फिल्‍म 100 करोड़ से अध‍िक की कमाई कर लेगी। यदि ऐसा होता है तो 'शैतान' साल 2024 की पहली बॉलीवुड सुपरहिट फिल्‍म बन जाएगी। साथ ही यह सुपरनैचुरल हॉरर-थ्र‍िलर जॉनर में भी नया रिकॉर्ड होगा, क्‍योंकि अब तक किसी हॉरर फिल्‍म ने इस तरह कमाई नहीं की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.