पाकिस्तान के पासपोर्ट पर दिख रहा कंगाली का असर, दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट बना

Updated on 04-03-2023 06:38 PM
इस्लामाबाद: नोमैड कैपिटलिस्ट ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। इस लिस्ट में दिख रहा है कि पाकिस्तान की कंगाली का असर उसके पासपोर्ट पर भी पड़ा है। नोमैड कैपिटलिस्ट ने इस लिस्ट में 199 देशों को शामिल किया, जिसमें से पाकिस्तान 195 नंबर पर है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स और नोमैड कैपिटलिस्ट की रैकिंग में कोई अंतर देखने को नहीं मिला। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने पाकिस्तान को दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट बताया था, वहीं नोमैड कैपिटलिस्ट ने भी इसे दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट माना है।

बाकी देशों की बात करें तो नोमैड कैपिटलिस्ट की रैंकिंग में संयुक्त अरब अमीरात का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर है। नोमैड कि रिपोर्ट के मुताबिक UAE के पासपोर्ट रैंकिंग में तेजी से सुधार देखने को मिला है। पिछले साल जहां इसकी रैंक 35वीं थी वो अब पहले पर पहुंच गई है। UAE की यह छलांग हाल में हुए बदलावों का परिणाम है जो विदेशियों को दोहरी नागरिकता के लिए आवेदन की अनुमति देता है। इसके अलावा UAE पासपोर्ट के जरिए बिना वीजा के यात्रा जैसी चीजों पर भी फोकस किया गया है।

क्यों मिला यूएई को पहला स्थान

नोमैड कैपिटलिस्ट 5 फैक्टर्स पर रैंकिंग जारी करता है। वीजा फ्री ट्रेवेल को वह रैंकिंग के पैमाने में 50 फीसदी अंक देता है। लोगों पर लगने वाले टैक्स को वह 20 फीसदी अंक और अनुभव, दोहरी नागरिकता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को 10-10 फीसदी अंक देता है। यूएई में लगने वाले कम टैक्स नियम ने ही उसे रैंकिंग में सबसे ऊपर पहुंचाया है। संयुक्त अरब अमीरात के बाद लक्जमबर्ग का पासपोर्ट दूसरे नंबर पर है। पिछले दो साल से ये पहले नंबर पर था। नोमाड कैपिटलिस्ट ने बताया कि यह छोटा लेकिन समृद्ध यूरोपीय यूनियन देश अपने नागरिकों को उच्च स्तर की स्वतंत्रता देता है।

बाकी देशों की रैंकिंग

इस रैंकिंग में भारत को 159वां स्थान दिया गया है। दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात करें तो वह अफगानिस्तान का है। पाकिस्तान से नीचे यमन और ईराक हैं। पाकिस्तान की रैंकिंग उन देशों के साथ है जहां अस्थिरता बेहद ज्यादा है और युद्ध जैसा माहौल है। पाकिस्तान में हाल के दिनों में टैक्स बढ़ाए गए हैं। वहीं हर किसी को पता है कि पाकिस्तान में लोगों को स्वतंत्रता बाकी देशों की तुलना में बेहद कम है। इससे यह साफ कहा जा सकता है कि पाकिस्तान की कंगाली का असर उसके पासपोर्ट पर पड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.