लाइट नहीं होने से पूरा सिस्टम बंद था तो जनरेटर क्यों नहीं यूज किया, सीएसके की हार पर सहवाग ने सुनाई

Updated on 13-05-2022 10:18 PM

मुंबई आईपीएल 2022 के रोमांच के बीच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले में चेन्नई को मिली हार के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार डीआरएस को माना जा रहा है। मैच के शुरुआती कुछ समय तक डीआरएस उपलब्ध नहीं था। लाइट नहीं होने से पूरा सिस्टम बंद था और उसी समय डेवॉन कॉन्वे विवादित एलबीडब्ल्यू आउट हुए और चेन्नई डीआरएस नहीं ले सका।

इस पर वीरेंद्र सहवाग ने पूरे सिस्टम को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने डीआरएस के लिए जनरेटर का इस्तेमाल नहीं करने के लिए सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, 'यह आश्चर्यजनक था कि बिजली कटौती के कारण डीआरएस उपलब्ध नहीं था। यह इतनी बड़ी लीग है कि एक जनरेटर का उपयोग किया जा सकता है। जो भी सॉफ्टवेयर था, वह बैकअप के जरिए बिजली से चलाया जा सकता था। यह बीसीसीआई के लिए एक बड़ा सवाल है।'

उन्होंने कहा, 'अगर बिजली कट जाती है तो क्या होगा? क्या जनरेटर केवल स्टेडियम की रोशनी के लिए है कि ब्रॉडकास्टर्स और उनके सिस्टम के लिए? अगर मैच हो रहा था तो डीआरएस का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए था। या डीआरएस का इस्तेमाल पूरे मैच में नहीं किया जाना चाहिए था। अगर मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही होती तो उन्हें नुकसान होता।' उल्लेखनीय है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए

इस मैच में चेन्नई को हार की कगार पर पहुंचाने में जितना अहम रोल मुंबई के पेसर डेनियल सैम्स (3/16) का रहा, उतनी ही अहम भूमिका पावरकट ने भी निभाई। मैदान पर पावरकट होने की वजह से डीआरएस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और शुरुआती 1.4 ओवर तक चेन्नई के बल्लेबाजों को रिव्यू का विकल्प नहीं मिला। इन्हीं शुरुआती 10 गेंदों में चेन्नई ने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला रुका नहीं और टीम 97 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.