सीजन 2 से भयानक होगा 'द फैमिली मैन 3', मनोज बाजपेयी ने किया शूटिंग लोकेशन और कहानी का खुलासा

Updated on 09-12-2023 02:36 PM
बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'जोरम' को लेकर चर्चा में हैं। मगर फैन्स उनकी सीरीज 'फैमिली मैन' के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रही है। पिछले दो सीजन्स कमाल के रहे थे। एक्टर के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। भर-भरकर प्यार लुटाया था। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर मनोज बाजपेयी ने बड़ा अपडेट दिया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी कहानी-क्लाइमैक्स का जिक्र किया है

दरअसल, मनोज बाजपेयी ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया कि The Family Man 3 की शूटिंग की शुरुआत फरवरी, 2024 के अंतिम हफ्तों से होगी। शूटिंग उत्तर-पूर्वी इलाकों में की जाएगी। उनके मुताबिक, इसकी कहानी भी सीजन 2 जहां खत्म हुआ था, वहां से ही उठाई जाएगी। एक्टर ने इस बात पर भी मुहर लगाई है कि इस बार का सीजन 'बड़ा सुंदर और भयानक होगा।'

दरअसल, मनोज बाजपेयी ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में बताया कि The Family Man 3 की शूटिंग की शुरुआत फरवरी, 2024 के अंतिम हफ्तों से होगी। शूटिंग उत्तर-पूर्वी इलाकों में की जाएगी। उनके मुताबिक, इसकी कहानी भी सीजन 2 जहां खत्म हुआ था, वहां से ही उठाई जाएगी। एक्टर ने इस बात पर भी मुहर लगाई है कि इस बार का सीजन 'बड़ा सुंदर और भयानक होगा।'

'फैमिली मैन 3' की कहानी

तीसरे इंस्टॉलमेंट में कई नई परिस्थितियां होंगी, कई नई मुश्किलें होंगी। उनके मुताबिक, इस बार श्रीकांत तिवारी अपने जीवन के उस दौर में होगा, जहां उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और श्रीकांत भी थोड़ा बूढ़ा हो गया है। लेकिन चुनौतियां उनका पीछा नहीं छोड़ती हैं।

'फैमिली मैन 3' क्यों हुई पोस्टपोन?

इससे पहले, 'कोइमोई' के साथ एक इंटरव्यू में, मनोज बाजपेयी ने 'द फैमिली मैन सीजन 3' को पोस्टपोन करने के पीछे का कारण बताया था। एक्टर के मुताबिर, सीरीज के निर्माता, राज और डीके, सीजन 3 को बनाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। सीजन 1 से सीजन 2 तक तीन साल लग गए थे और बाजपेयी ने सीजन 3 के लिए धैर्य रखने का अनुरोध किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जब सीजन 3 आएगा, तो सरप्राइज एलिमेंट उतना ही अधिक महत्वपूर्ण होगा, जितना कि सीजन 2 में था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.