IFFI के सेशन में सवाल करते समय नर्वस हुई फैन, एक्टर ने पूछा- आपको गले लगा लूं

Updated on 23-11-2023 04:13 PM

बॉलीवुड एक्टर बाबिल खान गोवा में चल रहे IFFI में शामिल होने पहुंचे थे। यहां से उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाबिल ने एक फैन को गले लगाने के लिए स्टेज से कूदकर दौड़ लगा दी।

फैन ने कहा- नर्वस हूं तो गले लगाने पहुंचे एक्टर
यह वीडियो IFFI में तीसरे दिन शाम को हुए एक कन्वर्सेशन सेशन का है। इस दौरान जब एक फैन ने इरफान खान के बेटे बाबिल से सवाल करते हुए बताया कि वो काफी नर्वस हैं तो बाबिल ने उनसे कहा कि मैं आपको आकर गले लगाना चाहता हूं।

इसके बाद फैन ने कहा क्या आप प्लीज ऐसा कर सकते हैं? और इतना सुनते ही बाबिल ने स्टेज से कूदकर दौड़ लगा दी। वो फैन के पास पहुंचे, उसे गले लगाया और वापस स्टेज पर आ गए।

‘द रेलवे मैन’ पर हो रही थी चर्चा
IFFI में तीसरे दिन हुए इस सेशन में हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' पर बात की गई। यहां सीरीज की स्टार कास्ट से बाबिल, केके मेनन और दिव्येंदु जैसे एक्टर्स पहुंचे थे। इसके अलावा सीरीज के डायरेक्टर शिव रवैल, राइटर आयुष गुप्ता और नेटफ्लिक्स की सीरीज हैड तान्या बामी भी सेशन में शामिल हुईं।

18 नवंबर को रिलीज हुई थी सीरीज
1984 में हुई भोपाल गैस ट्रेजेडी पर बेस्ड वेब सीरीज ‘द रेलवे मैन’ 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। 4 एपिसोड की इस वेब सीरीज में केके मेनन, बाबिल खान, दिव्येंदु शर्मा और आर माधवन नजर आ रहे हैं।

सीरीज में केके मेनन स्टेशन मास्टर बने हैं, दिव्येंदु एक ठग के रोल में हैं और बाबिल खान यंग लोको पायलट का किरदार निभा रहे।

तीनों मिलकर गैस ट्रेजेडी वाली रात कई लोगों की जान बचाते हैं। वहीं इस काम में उनकी मदद करते हैं सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर रति पांडे, जिसका रोल माधवन ने निभाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.