फिल्म “काकोली के राम” को अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में मिला सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड

Updated on 15-11-2022 02:25 AM

भोपाल: रंगशाला प्रोडक्शन की फिल्म काकोली के राम को हाल ही में हुए अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। मालवा प्रांत से बनने वाली यह पहली फिल्म हैजिसको अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।

अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल में काकोली के राम को सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड मिलने पर रंगशाला प्रोडक्शन की श्रीमती साधना मादावत जैन ने कहा कि हम बहुत खुश है कि फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़ीचर फ़िल्म का अवॉर्ड मिला। यह दिन मेरे लिए और भी ख़ास हो गया है क्योकि ये अवार्ड मुझे अपनी माँ के जन्मदिन पर मिला हैअयोध्या श्री राम और पांच जैन तीर्थकरो की जन्मभूमि हैयहाँ पर आयोजित इतने बड़े फिल्म फेस्टिवल में प्रथम आना हमारी पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। मैं अपनी पूरी टीमखासकर लेखक - निर्देशक अमित रॉय को बधाई देती हूँ।

श्रीमती जैन ने फिल्म काकोली के राम के बारे में कहा कि फिल्म का कथानक ग्रामीण पृष्ठभूमि में रामलीला और ग्रामीणों द्वारा निभाए गए चरित्र को आज से जोड़ती है। राम के किरदार से मिली सकारात्मक ऊर्जा किस तरह निराशा पर विजय दिलाती है यह फिल्म में कलात्मक रूप से दर्शाने का प्रयास किया गया है। फिल्म किसानों की समस्याओं को छूते हुए मौजूदा हालात की बात करती है और फिर रामलीला के जरिए एक राह भी सुझाती है।

रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अमित रॉय ने किया हैंइलैशा जैन ने एसोसिएट निर्देशन किया हैं, फिल्म में कला निर्देशन हिमांकी मादावत जैन और पुलकित सेठिया का है। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं प्रियांक टटारियाबेबी तमन्ना जैनदीपक चौहानसीमा रॉयअंकुश रत्नानीमुजफ्फर खानअमित घोष ,मधु वेदमनोज कालाप्रभात दुबेआशीष सम्वत्सरअजय जैनप्रथम जैन आदि ने निभाई हैं। सम्पादन इलैशा जैन और अमित रॉय ने किया है. प्रोडक्शन टीम में अनिता गंगवालपंखुरी जैन की भूमिका मुख्य रही। इस फिल्म के प्रोडक्शन हेड अनूप जैन हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.