वो फिल्म जिसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा 72 गानों का रिकॉर्ड, 91 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पाया

Updated on 22-03-2023 09:43 PM
हिंदी फिल्में हों और उसमें गाना या म्यूजिक न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हिंदी सिनेमा की शुरुआत से ही फिल्में और संगीत इसका अभिन्न हिस्सा रहे हैं। चाहे फिल्म की कहानी कितनी भी गंभीर हो...रोमांटिक हो या फिर कॉमेडी, नजब तक उसमें गानों का तड़का न लगे, मजा ही नहीं आता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस हिंदी फिल्म में सबसे ज्यादा गाने रहे हैं? किस फिल्म के नाम सबसे ज्यादा गानों का रिकॉर्ड है? यह फिल्म 91 साल पहले रिलीज हुई थी और इसमें एक-दो नहीं बल्कि 72 गाने थे।
WoW Wednesday सीरीज में हम आपको इसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फिल्म नाम 'इंद्र सभा' था, जो करीब 3 घंटे 31 मिनट लंबी बताई जाती है। इस नाम से दो फिल्में बनी थीं। पहली फिल्म मनिलाल जोशी ने बनाई थी और यह 1925 में रिलीज हुई थी। चूंकि तब मूक फिल्मों का दौर था, इसलिए इसमें न तो किसी तरह का संगीत था और न ही कोई डायलॉग। इसके बाद टॉकी फिल्मों का दौर आया तो 1932 में 'इंद्र सभा' नाम से पहली फिल्म बनी। 'इंद्र सभा' साउंड वाली पहली भारतीय फिल्म थी, जबकि 'आलम आरा' पहली इंडियन टॉकी।

जेएफ मदन ने बनाई थी 'इंद्र सभा', यह थीं एक्ट्रेस

'इंद्र सभा' को जेएफ मदन की कंपनी ने बनाया था, जिसका नाम मदन थिएटर था। जेएफ मदन न सिर्फ एक थिएटर आर्टिस्ट थे, बल्कि वह 20 और 30 के दशक के सबसे बड़े फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर रहे। 'इंद्र सभा' इसी नाम के एक उर्दू नाटक पर आधारित थी, जिसे सबसे पहले 1853 में प्रेजेंट किया गया था। फिल्म में जहानारा कज्जन और मास्टर निसार लीड रोल में थे। जहानारा एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि सिंगर भी थीं। बीस और तीस के दशक में उनका खूब जलवा रहा। जहानारा कज्जन को 'बंगाल की नाइटिंगेल' कहा जाता था।

'इंद्र सभा' का रिकॉर्ड और कहानी

'इंद्र सभा' में 72 गाने थे, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है और आजतक कोई भी फिल्म यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। इसमें 9 ठुमरी, 4 होली के गाने, 15 गीत, 31 गजलें, 2 चौबोला, 5 छन्द और 5 अन्य सामान्य गाने थे। फिल्म की कहानी एक ऐसे दयावान और नेकदिल राजा की थी, जो अपनी प्रजा के साथ-साथ हर दुखी इंसान पर प्यार लुटाता है और आगे बढ़कर मदद करता है। इसी कहानी में 'इंद्रसभा' की एक अप्सरा है, जो राजा की परीक्षा लेने का फैसला करती है। लेकिन राजा की परीक्षा लेने के चक्कर में अप्सरा उसे दिल दे बैठती है।

कहां हैं 'इंद्र सभा' की हीरोइन?

'इंद्रसभा' में जहां जहानारा कज्जन ने सब्ज परी का किरदार निभाया, वहीं मास्टर निसार गुलफाम के किरदार में नजर आए। मास्टर निसार और जहानारा कज्जन की ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन सुपरहिट जोड़ी रही। दोनों ने एक्टिंग से लेकर सिंगिंग में कमाल दिखाया। जहानारा कज्जन ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया और फिर 1945 में उनकी मौत हो गई। तब जहानारा मात्र 30 साल की थीं।

1956 में भी बनी थी एक और 'इंद्र सभा'

इस फिल्म के बाद 1956 में 'इंद्र सभा' नाम से एक और फिल्म बनी थी, जिसे नानूभाई बी ने डायरेक्ट किया था। लेकिन उस फिल्म में 72 गाने नहीं थे। बताया जाता है कि उसे जेएफ मदन की 'इंद्र सभा' की सफलता से प्रेरित होकर बनाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.