फिल्म के डायरेक्टर अरिजीत लाहिरी ने कहा- क्राउड फंडिंग करके बनी फिल्म

Updated on 16-12-2023 02:41 PM

फिल्म ‘आउट ऑफ टाइम’ 15 दिसंबर को जिओ सिनेमा पर रिलीज की गई है। इस फिल्म में दिवंगत एक्टर टॉम ऑल्टर और नवनी परिहार जैसे कलाकार नजर आए हैं। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अरिजीत लाहिरी ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताई। ‘आउट ऑफ टाइम’ साइंस और हॉरर स्टोरी बेस्ड फिल्म है। अरिजीत ने बताया कि ये फिल्म दिवगंत एक्टर टॉम ऑल्टर के लिए हमारी तरफ से ट्रिब्यूट होगा।

डायरेक्टर बनने के बारे में कब सोचा…

इसका जवाब देते हुए अरिजीत ने कहा- ये उन दिनों की बात है। जब घरों में केबल और इंटरनेट नहीं बल्कि वीसीआर होते थे। हम किराए पर वीसीआर लाकर रात भर फिल्में देखा करते थे। उन्होंने कहा कि मुझे फिल्मों में इंटरेस्ट डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म देखकर आना शुरू हुआ।

उन्होंने कहा कि बहुत कम उम्र में ही मैंने सोच लिया था कि मुझे डायरेक्टर बनना है। लेकिन ये नहीं पता था कि कैसे बनना है…रास्ते आसान नहीं थे लेकिन सबकुछ अपने आप होता गया।

क्राउड फंडिंग करके पैसे इकठ्ठा किए- अरिजीत लाहिरी

डायरेक्टर अरिजीत लाहिरी ने बताया कि पैसे इकठ्ठा करना मुश्किल तो था। क्योंकि हमारे पास कोई बजट या किसी तरह की फंडिंग नहीं थी। हमारे आस-पास के लोगों ने फिल्म के लिए हमें बहुत सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़े सभी लोग हमारे जानने वाले ही थे। कुछ लोगों ने फिल्म को फ्री में ही सपोर्ट किया तो कुछ लोगों ने बहुत मामुली चार्ज किया।

अरिजीत ने बताया कि एक समय आया जब हमने फिल्म के लिए क्राउड फंडिंग करके पैसे इकठ्ठा किया। अरिजीत ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है जिन लोगों ने फंडिंग में अपना योगदान दिया है।

कौन थे टॉम ऑल्टर?

टॉम ऑल्टर के बारे में बताते हुए डायरेक्टर ने बताया कि वो कमाल के एक्टर थे। मैंने ऐसा कभी सोचा नहीं था कि मेरी फिल्म में ऐसे-ऐसे एक्टर्स होंगे। सबकुछ धीरे-धीरे अपने आप होता गया। दरअसल टॉम ऑल्टर हॉलीवुड एक्टर थे, जिन्हें हिंदी, उर्दू का अच्छा ज्ञान था। टॉम को इंडिया के कल्चर में काफी इंटरेस्ट था। उन्होंने इंडियन इंडस्ट्री में टीवी और फिल्म दोनों में काम किया था।

इंडिया के पहले सुपरहीरो टीवी शो ‘शक्तिमान’ में टॉम ने ‘गुरुदेव’ का किरदार निभाया था। फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि जब इस फिल्म के लिए हमने एक्टर से बात की तो मैं बहुत डर रहा था कि कहीं उनकी फीस ज्यादा न हो। उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्हें स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। इसके बाद उन्होंने बजट के बारे में बात ही नहीं की। सभी एक्टर्स ने बहुत मामुली फीस लेकर इस फिल्म में काम किया है।

वो इतने बेहतरीन एक्टर थे कि उन्हें कभी ये बताना ही नहीं पड़ा कि ये सीन इस तरह करना है। वो हमेशा एक बार में परफेक्ट शॉट देते थे। बता दें कि ये फिल्म टॉम की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद उनका देहांत हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.