भोपाल : भारत का अग्रणी टेलीविजन, मीडिया एवं एंटरटेनमेंट दिग्गज - जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइसेस लिमिटेड बॉलीवुड का सबसे बड़ा महोत्सव यानी जी सिने अवॉर्ड्स लेकर आ रहा है, एक ऐसा शो जिसने अपनी शुरुआत से ही सिनेमा में उत्कृष्टता का जश्न मनाया और कई चमकते सितारों, फिल्म मेकर्स और टेक्नीशियनों के प्रेरणादायक सफर को सम्मानित किया है। दुनिया भर के फैंस इस सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट नाइट के गवाह बनेंगे, जब शनिवार 18 मार्च को शाम 7.30 बजे, जी सिनेमा, जी टीवी और जी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर ‘मारुति सुजुकी अरेना प्रेजेंट्स जी सिने अवॉर्ड्स 2023‘ का प्रसारण किया जाएगा।
इस अवॉर्ड समारोह में बॉलीवुड के सदाबहार सुपरस्टार अनिल कपूर को फिल्म ‘जुग जुग जियो‘ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। हालांकि यह ट्रॉफी लेते हुए उन्होंने एक बड़ा प्यारा खुलासा किया जिसे जानने के बाद सभी खुशी से झूम उठे।
अनिल कपूर ने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत अच्छा लगता है, जब आप किसी किरदार के लिए बहुत मेहनत करते हैं और इसके लिए आपको अवॉर्ड और तारीफें मिलती हैं। इसलिए मैं बेहद खुश हूं और मैं अपने सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा क्योंकि मुझे यह अवॉर्ड उनकी वजह से ही मिला है, लेकिन इस साल जो मुझे पहला अवॉर्ड मिला वो था मेरा नाती... मैं नाना बन गया, मुझे लगता है कि सभी लोगों ने मुझे बधाई देनी चाहिए। मैं भगवान और अपने परिवार का बेहद आभारी हूं। मैं बेहद खुश हूं।‘‘
जहां अनिल कपूर का ये प्यारा खुलासा सुनने के बाद सभी लोग उनके लिए चीयर करते नजर आएंगे, वहीं आप भी जी सिने अवॉर्ड्स में सभी विजेताओं के बारे में जानने, उनके विजयी पलों के गवाह बनने और कुछ धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने के लिए तैयार हो जाइए।
ज्यादा जानने के लिए देखिए मारुति सुजुकी अरेना प्रेजेंट्स जी सिने अवॉर्ड्स, शनिवार 18 मार्च को, जी सिनेमा, जी टीवी और जी के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 पर।