वंदे भारत श्रेणी की पहली स्लीपर कोच ट्रेन उज्जैन को, महाकाल की नगरी से दिल्ली तक चलेगी

Updated on 09-09-2024 11:43 AM
 उज्जैन। जल्द ही रेल सफर का बदला अंदाज नजर आने वाला है। रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी तैयार कर रहा है। दिसंबर से पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन उज्जैन से दिल्ली के लिए चल सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद अनिल फिरोजिया को इसकी जानकारी दी है।

रेल मंत्री ने कहा है कि वह पहली स्लीपर ट्रेन उज्जैन से ही चलाना चाहते है। सांसद फिरोजिया ने महाकाल महालोक के कारण बढ़ते यात्रियों के दबाव के कारण दिल्ली के अलावा मुंबई के लिए भी नई ट्रेन चलाने की मांग की है।


दिसंबर से दौड़ती नजर आएंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन


  • रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन तैयार कर लिया है। दिसंबर से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ट्रैकों पर दौड़ते नजर आएगी।
  • पहली ट्रेन उज्जैन से दिल्ली के लिए संचालित की जाएगी। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस ट्रेन में हवाई यात्रा जैसी सुविधाएं हैं।
  • गति अन्य ट्रेनों की अपेक्षा तेज है। कोच में बड़ा हिस्सा पारदर्शी कांच का बना हुआ है, जिससे बाहर के नजारे देखे जा सकेंगे।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण भी स्वदेशी तकनीक से किया जा रहा है। ट्रेन में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाएं मिलेगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ये सुविधाएं भी


यह ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील ट्रेन सेट है, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया है। एयरोडायनामिक बाहरी लुक, मॉड्यूलर पेंट्री, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ और शौचालय, स्वचालित बाहरी दरवाजे, सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशन डोर, एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई गंध रहित शौचालय प्रणाली, लोको पायलट के लिए शौचालय, सार्वजनिक घोषणा और दृश्य सूचना प्रणाली, सामान रखने के लिए बड़ा लगेज रूम, यूएसबी चार्जिंग की व्यवस्था है।


इसके साथ ही रीडिंग लाइट, सार्वजनिक घोषणा और विजुअल इन्फार्मेशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पैनल और सिक्योरिटी कैमरे व मॉड्यूलर पैंट्री की सुविधा है। फर्स्ट एसी डिब्बे में यात्रियों के लिए गर्म पानी के शावर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.