बैंक खाता खुलवाकर ठगों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल बेरोजगारों को नौकरी ‎‎दिलवाने का झांसा देकर उनसे बैंक में खाता खुलवाते थे और बाद में यही खाता साइबर ठगों को बेच देते थे। इस तरह की झासेबाज गेंग का पर्दाफाशकिया है साइबर क्राइम ब्रांच ने। राजधानी के दो और बिहार के चार युवकों को साइबर विंग ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 बैंक पासबुक, 22 एटीएम कार्ड, 22 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड, दो कट्टे और एक जीप बरामद की है। पूछताछ में पता चला है कि ये लोग विभिन्न राज्यों में लगभग 500 लोगों के खाते साइबर ठगों को बेच चुके हैं। पुलिस उपायुक्त साईं कृष्णा थोटा ने बताया कि पिपलानी में रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी।

उसमें बताया था कि एक युवक ने नौकरी लगवाने के नाम पर उससे बैंक में खाता खुलवाया। इसके बाद उसकी पासबुक, एटीएम कार्ड ले लिया। कुछ समय बाद बैंक वालों ने उसे बताया कि एक महीने में उसके खाते से 41 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। युवती ने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में पिपलानी निवासी आयुष लिटोरिया और निखिल शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद चंपारण बिहार निवासी मो. अजरुद्दीन, राहुल आलम, आलोक कुमार यादव एवं रोहतास निवासी कुंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

आयुष और निखिल बेरोजगारों से बैंक एकाउंट खुलवाते थे। बिहार में बैठे उनके साथी इन खातों को सायबर ठगों तक पहुंचाने का काम करते थे। आरापितों की ठगी की राशि से जीप खरीदी थे। उससे विभिन्ना राज्यों में जाकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। वह अपने साथ देशी कट्टा भी रखते थे। बताया जा रहा हैकि एक खाता खुलवाने पर अजरूद्दीन को पंद्रह हजार रुपए मिलते थे। अजरूद्दीन साथियों को एक खाते पर तीन से चार हजार देता था। गिरफ्तार आरोपितों ने राजधानी में करीब 25 बेरोजागारों के खाते खुलवाकर सायबर ठगों को बेचे थे।

आरोपी आयुष बेरोजगार लोगों से संपर्क कर निजी कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर बैंक में खाता खुलवाता था। खाता खोलने के लिए वह अपनी कंपनी का बताकर मोबाइल नंबर देता था, ताकि खाता खुलवाने वाले के पास कोई मैसेज नहीं पहुंचे। खाता खुलवाने के बाद वह सैलरी के सत्यापन के लिए पासबुक और एटीएम कार्ड ले लेता था। खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर इंटरनेट बैकिंग चालू करके वह सायबर ठगों को बेच देता था।

सायबर ठग इन खातों का इस्तेमाल ठगी के लिए करते थे। सायबर ठगों की एक पूरी चेन होती है। सभी लोग एक दूसरे के सतत संपर्क में रहते थे। अजरुद्दीन उर्फ एमडी इस गिरोह का मास्टर माइंड है। वह भोपाल में रहकर पढ़ाई कर चुका है। आलोक कुमार बारहवीं पास है, जबकि बाकी आरोपी स्नातक और इंजीनियरिंग कर चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.