विवादों के बीच बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही 'द केरल स्टोरी', पहले दिन बंपर कमाई

Updated on 06-05-2023 08:35 PM
'द केरल स्टोरी' कई विवादों के बीच आखिरकार रिलीज़ हो गई और रिलीज के बाद से ही अच्छा परफॉर्म कर रही है। अदा शर्मा की फिल्म ने 5 मई को अपने शुरुआती दिन में इंटरनेट को दो पार्ट्स में बांट दिया, एक तरफ लोग फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इसकी आलोचना हो रही है। बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि पहले दिन की बॉलीवुड फिल्मों की तुलना में 'द केरल स्टोरी' ने अच्छी कमाई की।


The Kerala Story को लेकर तमाम विवादों के बीच, फिल्म ने 5 मई को अपना बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा। फिल्म को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। फिल्म के शुरुआती अनुमान यहां दिए गए हैं और इससे पता चलता है कि अदा शर्मा की फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए।

'द केरल स्टोरी' की कहानी के बारे में

‘द केरल स्टोरी' की कहानी केरल की तीन लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे इनका धर्म परिवर्तन कर, इनका ब्रेनवॉश किया जाता है और फिर ISIS जैसे आतंकी संगठन में आतंकी बनने के लिए भेज दिया जाता है। फिल्म में लड़कियों पर जुल्म और रेप के कई ऐसे सीन हैं जो विचलित करने वाले हैं। हालांकि इस मार्मिक कहानी में कई ऐसी चीजें भी दिखाई गई हैं, जो गले नहीं उतरती हैं।

ट्रेलर में किया गया बदलाव

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म सवालों के घेरे में थी। इसके बाद, फिल्म को बैन करने की मांग करते हुए नाराजगी और विरोध होना शुरू हो गया है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में 32,000 महिलाओं की कहानी' से बदलकर अभी हाल ही में तीन महिलाओं की कहानी बना दिया गया है। इससे बहस का एक और दौर शुरू हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.