अकासा ने तारुक के साथ बनाया प्यार और चाहत का अनोखा सफर कलेयाँ

Updated on 29-11-2023 10:39 PM
भोपाल : चॉकलेटी बॉय तारुक रैना के साथ सनसनीखेज गायिका अकासा ने बनाया धमाकेदार ट्रैक कलेयाँ जो दर्शकों के दिल को पूरी तरह से रोमांचित करने के लिए तैयार है। अकासा के नए एल्बम कलेयाँ के चार गानों में से एक बड़ी ही मनमोहक रचना है जो प्रेम, तमन्ना और अनगिनत भावनाओं को एक सामंजस्यपूर्ण टेपेस्ट्री में पिरोती है। बेहतरीन जोड़ी, लयबद्ध बीट्स और गाने के सम्मोहित कर देने वाले बोल एक ऐसा अद्भुत, अविस्मरणीय अनुभव पैदा करने का वादा करते हैं, जो कुछ हट कर है।
अपने गीत के बारे में बड़ी भावुकता से बात करते हुए, अकासा ने साझा किया कि कलेयाँ मेरे लिए बहुत ही खास है क्योंकि यह एक ऐसे दोस्त के साथ एक सहयोग है जिसे मैं व्यक्तिगत रूप से जानती हूँ और वर्षों से उसके साथ गाने गा रही हूँ। यह एक ऐसा गाना है, जो दिल टूटने के बाद भी बरकरार  रहने वाले प्यार के बारे में बताता है और टूटे हुए दिल को उसी प्यार से जोड़ने की बात करता है। कलेयाँ के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक दुख भरी कहानी है, जिसमें वास्तव में आज की पीढ़ी की मानसिक स्थिति दिखाई देती है। इस गाने में दिल तो उदास है लेकिन वाइब्स धमाकेदार हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे भी उतना ही सराहेंगे जितना उन्होंने मनमानी को सराहा था क्योंकि एक बार फिर से यह गाना मेरी एक बहुत ही निजी झलक ले कर आया है, जो बहुत ही कम देखने को मिलती है।
तारुक रैना ने कहा कि यह गाना मेरे लिए मेरे पिछले किसी भी काम से ज्यादा व्यक्तिगत है यह सच्ची दोस्ती के बारे में है, जो वास्तविक है और प्रासंगिक भी, इस गाने में एक सवाल पूछा गया है, कितनी देर को बहुत देर माना जाए? और जवाब है कि कभी भी बहुत ज्यादा देर नहीं होती।
मनमोहक प्रेम गीत कलेयाँ केवल एक गीत ही नहीं है, इसके साथ एक लुभावना संगीत वीडियो भी है जिसमें शानदार जोड़ी अकासा और तारुक लय को पूरी तन्मयता से महसूस कर उसकी गहराई अच्छी वाइब्स के साथ दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही खूबसूरती से भरे दृश्यों की एक लड़ी को बड़ी ही सौम्यता से सजाया गया है, जो सकारात्मकता और आकर्षण से भरी है। इसकी संक्रामक मजेदार धुन दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी, इसके ट्रैक के भावनाओं भरे परिदृश्य की गहराई में दर्शक मानो गुम ही हो जायेंगे। ट्रैक का एक-एक नोट प्यार की गर्माहट और साझा अनुभवों के उल्लास से गुंजायमान है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.