अंतरिक्ष का नक्शा हुआ और भी बड़ा, दिख रहे अरबों स्पॉट, हर धब्बा एक नई गैलेक्सी

Updated on 25-02-2023 10:39 PM
वॉशिंगटन: हमारे पास अंतरिक्ष का अभी तक जो सबसे बड़ा 2D नक्शा था उसका आकार और भी बढ़ गया है। अब यह पृथ्वी के लगभग आधे आकाश को कवर कर रहा है। नेशनल रेडियो ऑप्टिकल एस्ट्रोनॉमी ऑब्जर्वेटरी (NRAO) के अनुसार ब्रह्मांड के छह साल के लंबे सर्वेक्षण डेटा के जरिए ये मैप बनाया गया है। इस मैप में एक अरब से ज्यादा चमकीले धब्बे हैं, जो आकाशगंगाओं को दिखाते हैं और इनमें भी अरबों तारे हैं। इस मैप का विस्तार डार्क एनर्जी स्पेक्ट्रोस्कोपिक इंस्ट्रूमेंट (DESI) लिगेसी इमेजिंग सर्वे की ओर से जारी 10वें डेटा से हुआ है।

इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य 4 करोड़ गैलेक्टिक टार्गेट की पहचान करना है, जिनका उपयोग पिछले 12 अरब वर्षों में ब्रह्मांड के विस्तार के इतिहास को सटीक रूप से मैप करने के लिए किया जा सकता है। इस परियोजना के अंत में वैज्ञानिक डार्क एनर्जी को समझना चाहते हैं। यह तथ्य जानने के बावजूद कि ब्रह्मांड की कुल ऊर्जा और पदार्थ का एक बड़ा हिस्सा डार्क एनर्जी है, फिर भी वैज्ञानिकों को इसके बारे में कम ही पता है।

कितना बड़ा हुआ मैप

इन गैलेक्टिक टार्गेट्स को पहले ही बड़े पैमाने पर 2D मैपिंग के लिए चुना गया है। लेकिन फिर भी वैज्ञानिकों ने सबसे बड़ा मैप बनाने के लिए इसे जोड़ना नहीं रोका है। पहले संयुक्त रूप से तीन सर्वेक्षणों के डेटा के इस्तेमाल से टेलीस्कोप के जरिए पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में आकाश के 14,000 वर्ग डिग्री की छवि ली गई। 10वां डेटा रिलीज होने का बाद अब यह 20,000 वर्ग डिग्री तक फैल गया। नए डेटा के लिए दक्षिणी गोलार्ध से फोटो ली गई थी।

पब्लिक के लिए भी है डेटा

इसके अलावा नेए डेटा में एक अतिरिक्ट फिल्टर के साथ आकाश की नियर इन्फ्रारेड तस्वीरें शामिल हैं, जिसे इंसान देख सकते हैं। खगोलशास्त्री अल्फ्रेडो ज़ेंटेनो ने कहा कि 'लीगेसी सर्वे में नियर-इन्फ्रारेड वेवलेंथ डेटा को जोड़ने से हमें दूर की आकाशगंगाओं से आने वाली रोशनी की बेहतर गणना करने की अनुमति मिलेगी।' लिगेसी सर्वे का डेटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि शौकिया खगोलविद भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.