आईपीएल प्लेऑफ की चौथी टीम को लेकर मुकाबला रोमांचक हुआ

Updated on 17-05-2022 06:31 PM

मुम्बई । आईपीएल के 15 वें सत्र में प्लेऑफ की तस्वीर अब तकरीबन साफ होने लगी है। दिल्ली कैपिटल्स की पंजाब किंग्स पर जीत के साथ ही चौथे स्थान के लिए टक्कर ओर रोमांचक हो गयी है। कैपिटल्स की टीम 13 मैचों में 7वीं जीत हासिल करने के साथ ही 14 अंक लेकर अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है। अब तक लीग में 64 मुकाबले हो गये हैं और अब केवल 6 ही मैच ही शेष हैं। गुजरात टाइटंस की टीम 20 अंक के साथ पहले स्थान पर होने के साथ ही प्लेऑफ में पहुंच गयी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंटस  के 16-16 अंक हैं पर बेहतर रन औसत के आधार पर रायल्स टीम दूसरे स्थान पर आ गयी है जबकि सुपरजायंटस तीसरे नंबर पर है। इन दोनो का भी प्लेऑफ में पहुंचना तय है। 
वहीं एक अन्य टीम आरसीबी का रनरेट नेगेटिव में है। राजस्थान को अंतिम मैच में 20 मई को सीएसके से खेलना है। राजस्थान  अगर इस मैच में बड़े अंतर से हारती है तभी उसका औसत लखनऊ और आरसीबी से नीचे आएगा। दूसरी ओर सुपर जायंट्स को पिछले मैच में हार मिली थी  जिससे उसका रन औसत गिरा है पर वह अब भी प्लस में है। टीम अब अगर बुधवार को केकेआर से लगभग 80 रन से अधिक से हारती है तो ही वह शीर्ष-3 की दौड़ से बाहर होगी। 
वहीं कैपिटल्स का रनरेट भी प्लस में है। उसके अभी 13 मैच में 14 अंक है। उसे अपना  अंतिम मैच 21 मई को मुंबई इंडियंस से खेलना है। टीम यदि यह मैच जीत जाती है, तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और रनरेट बढ़ेगा पर अगर वह यह मैच हार जाती है और आरसीबी की टीम गुजरात को हरा देती है, तो दिल्ली की टीम बाहर हो जाएगी। अगर दोनों ही टीमों को अंतिम मैच में हार मिलती है, तो 14 अंक वाली टीमें रेस में पहुंच सकती है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.