बिजली कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचा रहे मीटर शंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Updated on 08-10-2024 06:26 PM

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जबलपुर सिटी सर्किल के शहर संभाग (पूर्व) के अंतर्गत बिजली विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मीटर शंट करने वालों के खिलाफ बड़ी काईवाई की है। बिजली विभाग की टीम ने बड़ी संख्या में विद्युत मीटर जप्त करने मे सफलता पाई है।

अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा और कार्यपालन अभियंता एल. के. नामदेव ने बताया कि बिजली कंपनी के कुछ मीटर रीडरों और गिरोह के सरगना मजीद खान और उसके साथी कैलाश कोरी के द्वारा उपभोक्ताओं को कम बिजली बिल आने का लालच देकर अच्छी खासी रकम लेकर मीटर शंट किए जाते थे। मजीद खान और कैलाश कोरी दोनों के घर पर विद्युत चोरी भी पाई गई है। आरोपी कैलाश कोरी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 (ख)150 (2) 138 (घ) , 139, और 151 (ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने हेतु थाना प्रभारी घमापुर को आवेदन दिया गया है एवं एफ आई आर दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि बाहरी व्यक्ति और कुछ बिजली कंपनी के मीटर रीडर उपभोक्ताओं के बिजली मीटर शंट कर बड़े पैमाने पर आर्थिक क्षति पहुंचा रहे थे। इसके लिए इन्होंने बकायदा एक गिरोह बना लिया था। जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता श्री संजय अरोड़ा ने बताया है कि इस गिरोह में विभागीय नियमित और आउटसोर्स के कर्मचारी भी यदि सम्मिलित पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जावेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.