डोनाल्‍ड ट्रंप के लिए सबसे मुश्किल पल, जेल का खतरा और पत्‍नी मेलानिया गायब, क्‍या छूट गया दोनों का साथ?

Updated on 05-04-2023 06:35 PM
न्‍यूयॉर्क: अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप मंगलवार को मैनहैट्टन कोर्ट में हाजिर हुए। यहां पर उन्‍होंने साल 2016 के हश मनी मामले में सरेंडर कर दिया। इस घटनाक्रम को अमेरिका के राजनीतिक इतिहास का एक असाधारण पल करार दिया जा रहा है। ट्रंप पहले ऐसे पूर्व राष्‍ट्रपति बन गए हैं जिन्‍होंने सरेंडर किया है। यूं तो हर कोई इस पूरे मामले के बारे में दुनियाभर में चर्चा हो रही है लेकिन उनकी पत्‍नी मेलानिया के नामौजूदगी ने सबको बात करने के लिए एक और मुद्दा दे दिया है। ट्रंप ने सरेंडर के बाद मीडिया से भी बात की और परिवार को थैंक्‍यू भी बोला। पूर्व राष्‍ट्रपति ने अपनी बेटी इंवाका, टिफनी, एरिक और यहां तक बैरन ट्रंप का भी नाम लिया मगर मेलानिया के बारे में उन्‍होंने कुछ नहीं कहा।

कहां हैं मेलानिया
कोर्ट में सरेंडर के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने न्‍यूयॉर्क में ट्रंप टावर में एक भाषण दिया। इस दौरान ट्रंप के बच्‍चे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर, एरिक ट्रंप और टिफनी ट्रंप अपने डैड के साथ मौजूद थे। जबकि बड़ी बेटी इवांका और उनके पत्‍नी जार्ड कश्‍नर व्‍योमिंग में थे। लेकिन मेलानिया कहीं नहीं नजर आईं। ट्रंप के राष्‍ट्रपति अभियान के प्रवक्‍ता जैसन मिलर ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट ने उनसे पूर्व फर्स्‍ट लेडी के बारे में जानना चाहा था। कोई नहीं जानता कि मेलानिया और उनका बेटा बैरन फ्लोरिडा में ही हैं या फिर वो दोनों भी न्‍यूयॉर्क आ गए हैं। ट्रंप के करीब और माईपिलो के सीईओ माइक लिंडेल से न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट ने जब इस बारे में पूछा तो उन्‍होंने बड़े ही अजीब तरीके से जवाब दिया। उन्‍होंने कहा, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं मालूम है लेकिन मैं पता लगाता हूं।'
मेलानिया का ना होना बड़ी बात
वर्तमान फर्स्‍ट लेडी जिल बाइडेन के पूर्व प्रवक्‍ता माइकल लारोसा ने ट्टिवर पर लिखा कि पति की स्‍पीच से मेलानिया का नदारद होना काफी महत्‍वपूर्ण घटना है। लारोसा ने लिखा, 'ट्रंप के कोर्ट में पेश होने से पहले मैं सांस रोककर इंतजार कर रहा था कि पूर्व फर्स्‍ट लेडी भी उनके साथ होंगी, वह भी उनका हाथ पकड़कर कोर्ट में आएंगी ताकि वह अपने प्‍यार और पति के लिए अपने समर्थन का इजहार कर सके। उस तस्‍वीर में शायद और ताकत होती।' 52 साल की मेलानिया ट्रंप को आखिरी बार अपने पति ट्रंप के साथ पिछले हफ्ते देखा गया था। उस समय दोनों फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में डिनर कर रहे थे।

जनवरी 2005 में हुई शादी

साल 1998 में ट्रंप और मेलानिया की मुलाकात एक फैशन शो में हुई थी। जनवरी 2005 में दोनों ने शादी कर ली थी। साल 2006 में दोनों एक बेटे बैरन के माता-पिता बने। मेलानिया की गैरमौजूदगी इसलिए भी खल रही है क्‍योंकि वह इस पूरे एपिसोड में अपने पति के साथ नजर आई थीं। पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप साल 2016 के चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स और पूर्व प्लेबॉय मॉडल करेन मैकडॉगल को हश मनी पेमेंट से संबंधित 34 गुंडागर्दी के मामलों का सामना कर रहे हैं। ट्रंप पर यह आरोप था कि उन्‍होंने अपने एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर्स को छिपाने के लिए इन दोनों को चुप रहने के लिए अच्‍छी खासी रकम अदा की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.