जापानी PM पर हमला करने वाले को सबसे पहले मछुआरों ने दबोचा था, अब जमकर हो रही तारीफ

Updated on 17-04-2023 06:24 PM
वाकायामा: पश्चिमी जापान में शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान तुसतोमू कोनिशी ने जैसे ही देखा कि एक वस्तु उसके सिर के ऊपर से गुजरते हुए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के पास जा गिरी, उसने और कुछ अन्य मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस ने बाद में उस व्यक्ति की पहचान इस हमले में संदिग्ध के रूप में की। एक ओर सुरक्षा अधिकारी ने बुलेटप्रुफ ब्रीफकेस से उस वस्तु को ढका और दूसरी ओर मछुआरों में एक ने पीछे से उस व्यक्ति का गर्दन पकड़ा, दूसरे ने उसका सिर नीचे की ओर दबाया और कोनिशी ने उसका पैर पकड़ लिया।उसके कुछ ही पल बाद एक धमाका हुआ और भीड़ इधर-उधर भागी तथा अधिकारी संदिग्ध को घसीटकर दूर ले गये।

जापान में मछुआरा समुदाय की हो रही तारीफ

जापान के सोशल मीडिया पर मछुआरा समुदाय के प्रयासों की चर्चा हो रही है। कई लोगों का सवाल है कि कहीं वे सादे वर्दी में पुलिस अधिकारी तो नहीं थे। मछुआरा समुदाय के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि वे और पुलिस इस क्षेत्र की पहली यात्रा पर आये प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार थे लेकिन कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सुरक्षा और कड़ी होनी चाहिए।

शिंजो आबे पर हुए हमले की याद ताजा हुई


इस घटना ने नौ महीने पहले किशिदा के पूर्ववर्ती शिंजो आबे की पश्चिमी शहर नारा में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हुई हत्या की यादें ताजा कर दी हैं।कोनिशी ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, '' मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे गृहनगर, जो एक छोटा सा मात्स्यिकी क्षेत्र है, में कभी ऐसा अपराध होगा।'' उन्होंने कहा, '' मैं अब भी स्तब्ध और चकित हूं।''

किशिदा का भाषण शुरू होने से पहले ही हुआ विस्फोट


किशिदा स्थानीय चुनाव में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के एक उम्मीदवार का समर्थन करने के लिए कल वाकायामा के साईकजाकी बंदरगाह पहुंचे थे। प्रधानमंत्री अपना भाषण शुरू करने ही वाले थे कि वहां विस्फोट हो गया था। मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो ने पत्रकारों को बताया कि संदिग्ध माने जा रहे एक युवक को शनिवार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसने कथित तौर पर कोई ''संदिग्ध वस्तु'' फेंकी थी। उसके बाद वहां विस्फोट भी हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.