संसद के पटल पर रखी जाएगी कैदियों की व्यथा

Updated on 09-11-2021 09:30 PM

जबलपुर, राज्य सभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने सांसदों की समिति में शामिल होकर

दिल्ली के तिहाड़ जेल का जायजा लिया। रास सांसद सुशील मोदी की अध्यक्षता में बनी सांसदों की समिति के साथ श्री तन्खा ने सिर्फ तिहाड़ जेल में कैदियों की कठिनाइयों को करीब से जाना बल्कि उनकी तकलीफों, समस्याओं को भी सुना। सांसदो की समिति द्वारा तिहाड़ से संबंधित रिपोर्ट संसद के पटल में रखी जाएगी।

गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में संख्या से ज्यादा कैदियों को लेकर कई बार सवाल खड़े किए गए हैं, इसके साथ ही जेल में मिल रही अपर्याप्त सुविधाओं को लेकर भी यहाँ के कैदियों ने कई बार जेल प्रशासन से नाराजगी जताई है। इन मुद्दो पर कई बार लिखा भी गया है। ज्ञात हो कि नवंबर २०१७ में तिहाड़ में व्याप्त अपर्याप्त सुविधाओं को लेकर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल के डायरेक्टर जनरल को जेल के निरीक्षण के आदेश भी दिए थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने डीजी जेल को कहा था कि वे यह चेक करें कि क्या जेल में पर्याप्त संख्या में शौचालय हैं और क्या कैदियों के लिए मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं।

इसके साथ ही यह भी देखने का कहा था कि क्या जेल में नियमित सफाई हो रही है या नहीं। दिल्ली हाईकोर्ट ने मीडिया में आई रिपोर्टस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की थी। ज्ञात हो कि यूके की एक कोर्ट ने एक सट्टेबाज को भारत को प्रत्यर्पण करने के लिए सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया था कि तिहाड़ जेल में कैदियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नही हैं। जेल में बंद कुछ कैदियों ने भी कोर्ट को एक पत्र लिखकर कहा था कि जेल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है।

महिला आयोग ने कहा था अमानवीय...............

हाल हीं में जुलाई २०२१ को दिल्ली महिला आयोग की टीम जब जेल परिसर के अंदर पहुंची तो उन्होंने पाया की एक छोटे से सेल में महिलाओं को रखा जाता है और उसी सेल के अंदर बिना किसी दरवाजे या दीवार के शौचालय बना हुआ है जो की सेल के अंदर रह रहे कैदियों के लिए एक अमानवीय स्थिति बनाता है। आयोग ने प्रशासन को सुझाव दिया था की इन सेल में बने टॉयलेट को दीवार और दरवाजा बनाकर ढका जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.