कपास की आवक का साढ़े चार साल का रिकॉर्ड टूटा, मंडी में पहुंचे 1350 वाहन, दिनभर चली नीलामी फिर भी बचा माल

Updated on 08-10-2024 11:42 AM
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन स्थित कपास मंडी में आज एक दिन में सबसे अधिक रिकॉर्ड 17000 क्विंटल कपास की आवक हुई है। इसके चलते पिछले साढ़े चार साल का रिकॉर्ड टूट गया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार सोमवार को मंडी में कुल 17000 क्विंटल की आवक हुई।

मंडी में पहुंची रिकॉर्ड कपास


इस दौरान किसान 1050 वाहनों और 76 बैलगाड़ियों से कपास लेकर मंडी पहुंचे। सोमवार शाम तक 1050 वाहनों के अतिरिक्त 300 से अधिक वाहन और मंडी में पहुंचे। इन वाहनों को मंगलवार की नीलामी में शामिल किया जाएगा।

इस तरह रही आवक


कपास मंडी में गत सप्ताह से लगातार बेहतर आवकें चल रही हैं। गत 30 सितंबर को 7000 क्विंटल, 1 अक्टूबर को 10700 क्विंटल, 3 अक्टूबर 13700 क्विंटल, 4 अक्टूबर को 10000 क्विंटल, 5 अक्टूबर को 8500 क्विंटल और आज सोमवार को 17000 क्विंटल कपास के रिकॉर्ड आवक हुई।

पिछले 4 वर्ष की सबसे अधिक आवक


सोमवार को 17000 क्विंटल की आवक पिछले साढ़े 4 वर्ष की 1 दिन की सबसे अधिक आवक है। 27 फरवरी 2020 को 19590 क्विंटल, 1 मई 2023 को 16553 क्विंटल, 15 दिसंबर 2023 को 15085 क्विंटल और 6 नवंबर 2023 को 13796 क्विंटल कपास की आवक थी।

ये चल रहा भाव


बीते एक पखवाड़े से मौसम साफ रहने से कपास की क्वालिटी में सुधार आया है और नमी भी कम हुई है। इसके चलते किसानों को न्यूनतम 3500 से लेकर अधिकतम 7255 रुपए प्रति क्विंटल और मॉडल भाव ₹6000 प्रति क्विंटल मिला है। सीसीआई सूत्रों के अनुसार फिलहाल उन्होंने कपास की खरीदी नहीं शुरू की है। सीसीआई कम नमी का कपास खरीदती है और बेहतर दाम देती है। इसलिये इसके कपास खरीदी शुरू करने पर और अधिक आवक की संभावना है।

पूरा दिन चली नीलामी


खरगोन मंडी की सचिव शर्मिला निनामा ने बताया कि सोमवार को मंडी में कपास की रिकॉर्ड आवक रही। पूरा दिन नीलामी चलने के बाद भी वाहन शेष रह गए। गत दिनों में मौसम खुला रहने से कपास की गुणवत्ता में सुधार आया है, इसके चलते भाव ठीक रहे हैं। आने वाले दिनों में आवक और बेहतर रहने की संभावना है।

रकबा कम, उत्पादन बेहतर


मध्य प्रदेश कॉटन एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष कॉटन का रकबा कम होने के बावजूद उत्पादन बेहतर है। आगे आने वाले समय में भी आवक अच्छी रहने की संभावना है। जिससे किसानों को अच्छे भाव मिलेंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते इस वर्ष कपास के भाव तेज बने रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.