राजधानी में बढ़ा डेंगू मलेरिया का खतरा बढ़ा

Updated on 15-07-2022 10:14 PM

भोपाल कोरोना के मरीज बढऩे के साथ ही अब डेंगू का संक्रमण भी बढऩे लगा है। शहर में इस साल के शुरूआती छह महीनों में ही डेंगू के 40 मरीज समाने चुके हैं। इनमें से करीब आधे यानि 18 मरीज सिर्फ जून के हैं। यह मरीज तब मिले जब बारिश नहीं हो रही थी। अब जब बारिश का दौर शुरू हो गया है तो डेंगू और चिकनगुनिया के मामले भी बढऩे की आशंका है।


दरअसल, बारिश के बाद शहर के खाली प्लॉटों में भरा बारिश का पानी डेंगू का कारण बन सकता है। इधर, मलेरिया विभाग ने खाली प्लॉटों में दवाएं डालने, जुर्माना लगाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखकर इतिश्री कर ली है, वहीं नगर निगम ने भी पत्र पढ़कर नजरअंदाज कर दिया। मालूम हो कि शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में करीब 7500 से ज्यादा ऐसे प्लॉट हैं , जो लंबे समय से खाली हैं। इन प्लॉटों में बारिश का पानी भर जाता है। यही पानी डेंगू के लार्वा के लिए सबसे मुफीद होता है।


जोनवार एएचओ पर फॉगिंग का जिम्मा
प्लॉट में जमा पानी पर फॉगिंग कर वहां मच्छर लार्वा खत्म करने का जिम्मा नगर निगम प्रशासन ने जोनवार सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया हुआ है। इनके तहत फॉगिंग मशीनें दी हुई है और ये गलियों, मोहल्लों के साथ खाली प्लॉट में फॉगिंग करती है। निगम से जुड़े अफसरों का कहना है कि खाली प्लॉट पर निर्माण को जरूरी नही किया है।

निगमायुक्त केवीएस चौधरी का कहना है कि अभी तो बारिश का समय है, लेकिन जो भी प्लॉट है उनके मालिकों से उनकी सफाई कराने का कहा जाएगा। बाकी निगम फॉगिंग कर मच्छरों को खत्म करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.