श्रीलंका के बांग्लादेश दौरे से शुरु होगी डब्ल्यू टीसी के दूसरे चक्र की शुरुआत

Updated on 07-05-2022 10:28 PM

मुम्बई आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पयनशिप (डब्ल्यू टीसी) के दूसरे चक्र की शुरुआत श्रीलंकाई टीम के बांग्लादेश दौरे से शुरु हो रही है। इसका पहला मुकाबला 15 मई से चट्टोग्राम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 मई के बीच मीरपुर में खेला जाएगा।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में बांग्लादेश की टीम 16.66 फीसदी अंकों के साथ ही 8वें स्थान पर है।  उसने डब्ल्यूटीसी के तहत अब तक 3 सीरीज खेली हैं। इसमें एक टेस्ट जीता जबकि 5 में उसे हार का सामना करना  हैं। वहीं दूसरी ओर श्रीलंकाई  टीम 50.00 फीसदी  के साथ अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। श्रीलंका ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की दूसरी साइकिल में अब तक 2 सीरीज खेली है और इसमें उसने 2 टेस्ट जीते और 2 में उसे हार मिली है। श्रीलंका के बांग्लादेश दौरे के बाद डब्ल्यूटीसी के तहत दूसरी सीरीज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगी।

न्यूजीलैंड कीवी टीम जून में इंग्लैंड का दौरा करेगी। दोनों देशों के बीच 2 जून से 3 टेस्ट की सीरीज खेली होगी। इसमें पहला मुकाबला लॉर्ड्स में होगा जबकि सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 जून से नॉटिंघम और तीसरा मुकाबला 23 जून से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। वहीं इसी माह ऑस्ट्रेलियाई टीम भी श्रीलंका दौरे पर जाएगी और दोनों देशों के बीच 29 जून से दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। भारत की दक्षिण अफ्रीका ओर इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज भी इस कार्यक्रम का ही हिस्सा है।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका  टेबल में अभी ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया के 75 अंक हैं। उसने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की दूसरी साइकिल में अब तक 2 सीरीज खेली है। इसमें 5 मैच जीते हैं, जबकि 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका 71.42 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि टीम इंडिया 58.33 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.