दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के साल 2023 के पहले चक्र में तेज गेंदबाजों से स्पिनरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस बार डब्ल्यूटीसी 2023 चक्र में अब तक के शीर्ष पांच गेंदबाजों में से चार स्पिनर हैं। इसमें न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल , पाकिस्तान के ऑफ ब्रेक स्पिनर साजिद खान ओर वेस्टइंडीज के केशव महाराज भी शामिल हैं। एजाज ने भारत दौरे में 10 विकेट लिए थे। वहीं इन गेंदबाजों में पाकिस्तान के ऑफ ब्रेक स्पिनर साजिद खान का 8 विकेट और दक्षिण अफ्रीकी लेफ्ट आर्म स्पिनर केशव महाराज के 7-7 विकेटों के दो आकर्षक स्पैल शामिल हैं। वहीं पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर साजिद ने ढाका के शेर-ए-बंगला स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन 8 दिसंबर को पहली पारी में 8 विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने यह मैच पारी और 8 रन से जीत लिया था। इसके अलावा केशव ने हाल ही में मार्च-अप्रैल में घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दोनों मैचों में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। उन्होंने पहले मैच की दूसरी पारी में 32 रन देकर 7 विकेट लिए थे और दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 220 रन से जीत लिया था। डब्ल्यूटीसी 2023 चक्र में अब तक शानदार गेंदबाजी करने वालों की टॉप पांच की सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी मौजूद हैं। उन्होंने इस साल फरवरी-मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।