पर्थ की पिच का आतंक शुरू... उछलती हुई गेंद पर केएल राहुल चोटिल, दर्द में हुए रिटायर हर्ट

Updated on 15-11-2024 02:21 PM
पर्थ: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने वाली है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने से पहले टीम इंडिया वाका के मैदान पर ट्रेनिंग कर रही। वाका की पिच दुनिया में सबसे तेज मानी जाती है। इसी मैदान पर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज होने से पहले आपस में मैच खेल रही है। इसमें यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल सलामी बल्लेबाज करने उतरे।

केएल राहुल चोटिल हो गए


बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले भारत के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। मैच जैसी परिस्थिति बनाकर खेले जा रहे इस मुकाबले में केएल राहुल चोटिल हो गए। एक बाउंस लेती गेंद राहुल की दाहिने कोहनी पर जाकर लगी। गेंद लगाने के बाद वह बहुत सहज नहीं दिख रहे थे। चोटिल होने के बाद वह दर्द से कराह उठे और तुरंत फिजियो ने आकर भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज को चेक किया।

चोट के कारण हुए रिटायर हर्ट


फिजियो के चेक करने के बाद केएल राहुल ने फिर से बैटिंग शुरू करने की कोशिश की लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने रिटायर हर्ट होने का फैसला किया। गेंदबाजी टीम में प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी हैं। ये दोनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच का भी हिस्सा थे। वहां अच्छी लय में भी गेंदबाजी की थी। यही वजह है कि उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं है।

पहले टेस्ट में रोहित का खेलना मुश्किल


भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह पिता बनने वाले हैं। इसी वजह से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अभी तक इसपर कुछ साफ नहीं किया है। ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि रोहित पर आखिरी फैसला मैच से पहले लिया जाएगा। ऐसे में भारत को उनकी जगह लेने के लिए ओपनर चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.