'द ट्राइब' ट्रेलर: अनन्या पांडे की बहन अलाना की मजेदार सीरीज, दिखेगी 5 अमीर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की कहानी
Updated on
28-09-2024 01:36 PM
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई रियलिटी सीरीज 'द ट्राइब' का ट्रेलर रिलीज किया है, जो चर्चा में है। इस सीरीज में पांच अमीर सोशल मीडिया इन्लफ्लुएंसर्स की कहानी दिखाई जाएगी। इनमें से एक जावेद जाफरी की बेटी हैं, और एक अनन्या पांडे की कजन अलाना पांडे। यह 9 एपिसोड की सीरीज होगी, जिसे करण जौहर, अपूर्वा मेहता और अनीशा बेग ने प्रोड्यूस किया है।
The Tribe में अलाना पांडे, जावेद जाफरी की बेटी अलाविया, सृष्टि पोरे, आर्याना गांधी, अलफिया जाफरी और हार्दिक जावेरी हैं। इस सीरीज में इन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की चकाचौंध भरी जिंदगी के पीछे की झलक दिखाई गई है। दिखाया गया है कि किस तरह ये अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर से निकल पड़ते हैं और लॉस एंजेलिस में बस जाते हैं।
'द ट्राइब' में क्या? दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा ट्रेलर
' द ट्राइब' के ट्रेलर में इन सभी इन्फ्लुएंसर्स से बीच दोस्ती के साथ-साथ लड़ाई-झगड़े दिखाए गए हैं, तो वहीं ग्लैमर का भी तड़का है। इसमें दिखाया जाएगा कि क्या ये पांचो इन्फ्लुएंसर्स अपने एंजेल इन्वेस्टर हार्दिक जावेरी के सपने CollabTribe को सफलता में बदलने में कामयाब होंगे या यह सपना टूट जाएगा। इस सीरीज के ट्रेलर को अभी तक दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
करण जौहर कर रहे अलाना पांडे को लॉन्च
'द ट्राइब' से अनन्या पांडे की कजन अलाना एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। करण ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अनन्या को लॉन्च किया था, और अब अलाना को ला रहे हैं। इस सीरीज को ओमकार पोतदार ने डायरेक्ट किया है और यह 4 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…