भारत, यूएई और रूस की तिकड़ी बढ़ाएगी अमेरिका की मुश्किलें, तेल का यह खेल बिगाड़ देगा सारा गणित!

Updated on 10-04-2023 06:16 PM
मॉस्‍को: यूक्रेन की जंग की वजह से जहां पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध बिगड़े तो वहीं भारत से उसके रिश्‍ते और मजबूत हो गए हैं। भारत अब रूस से तेल आयात करने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गया है। पहले स्‍थान पर चीन और दूसरे पर अमेरिका हैं। जंग की शुरुआत से ही भारत को रूस से सस्‍ता तेल मिल रहा है। सबसे दिलचस्‍प बात है कि भारत इसके लिए डॉलर नहीं बल्कि दिरहम में पेमेंट कर रहा है। यह बात अमेरिका और यूरोपियन देशों को परेशान कर सकती है। यह बात तो हमेशा से अमेरिका के लिए परेशानी की वजह थी कि भारत, रूस से कच्‍चा तेल खरीद रहा है। लेकिन सूत्रों की मानें तो भारतीय रिफाइनरीज दिरहम में रूस के साथ तेल का व्‍यापार कर रही हैं।

तेल के खेल ने तोड़े रिकॉर्ड
भारत और रूस के बीच ऑयल ट्रेड मार्च में 1.64 मिलियन बैरल प्रति दिन के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसमें थोड़ी सी स्थिरता आई है। इस नए आंकड़ें के साथ ही रूस ने भारत के पारंपरिक तेल सप्‍लायर इराक की जगह ले ली है। अब इराक नहीं बल्कि रूस भारत को तेल सप्‍लाई के मामले में नंबर वन है। वोर्टेक्‍सा जो एनर्जी सप्‍लाई पर नजर रखने वाली एजेंसी है, उसकी तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक रूस अब कच्चे तेल का एकमात्र सबसे बड़ा सप्‍लायर बन रहा है। लगातार छठे महीने में भारत ने रूस से एक तिहाई से ज्‍यादा तेल खरीदा है।
फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले, भारत के आयात में रूस की हिस्सेदारी 1 फीसदी से भी कम थी। जबकि मार्च 2022 तक, यह बढ़कर 1.64 मिलियन बैरल प्रति दिन यानी 34 फीसदी हो गया है। कुछ यूरोप देश रूस से आने वाले तेल की एक कीमत तय करना चाहते हैं। लेकिन अभी इस पर कोई आम सहमति नहीं बन सकी है। जबकि सऊदी अरब वह दूसरा देश रहा जिससे भारत ने सबसे ज्‍यादा तेल खरीदा।

दिरहम में ऑयल ट्रेड का मतलब

फरवरी में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपियन यूनियन की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत, रूस के लिए और भी महत्वपूर्ण उपभोक्ता बन गया है। भारत को यह तेल 60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से भी कम कीमत पर मिल रहा है। जबकि इसका पेमेंट यूएई की मुद्रा दिरहम में हो रहा है। यह बात अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की चिंताओं को बढ़ सकती है।
दिरहम में भारतीय रिफाइनरीज और रूसी डीलर्स के बीच होने वाले आदान-प्रदान पर प्रतिबंध की संभावना नहीं है। कुछ बैंक ऐसे हैं जो विदेशों में बाकी वित्‍तीय संबंधों से बचने के लिए सीमाओं से पार जाते हैं। वो इस तरह से लेन-देन करते हैं कि उन पर अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के नियमों के उल्‍लंघन के आरोप नहीं लगते हैं।
इराक और सऊदी अरब
अगर इराक से इसकी तुलना करें तो यह काफी कम है। भारत ने इराक की तुलना में रूस से दोगुना तेल खरीदा। साल 2017-18 तक इराक भारत का टॉप ऑयल सप्‍लायर था और यह प्रति दिन 0.82 मिलियन बैरल तेल भारत को सप्‍लाई कर रहा था। भारत के अलावा चीन और अमेरिका ने रूस से सस्‍ता तेल खरीदा है। रूस से भारत का पेट्रोलियम आयात फरवरी में 1.62 मिलियन बैरल से थोड़ा बढ़ गया है।

वोर्टेक्सा के अनुसार, सऊदी अरब इस मामले में दूसरे नंबर पर है। उसने मार्च में भारत को 986,288 मिलियन बैरल तेल की बिक्री की। जबकि 821,952 बीपीडी की बिक्री के साथ इराक तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्‍लायर रहा। 313,002 बीपीडी के साथ, यूएई चौथा सबसे बड़ा सप्‍लायर बना और उसने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.