डूब गया सारा बिजनेस, हाथ से निकलीं पुश्तैनी जमीनें, पर विजयेंद्र प्रसाद ने रचा इतिहास

Updated on 27-05-2023 08:11 PM
केवी विजयेंद्र प्रसाद इंडियन सिनेमा के महान राइटर्स में से एक हैं। वो एसएस राजामौली के पिता हैं। उन्होंने ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाहुबली' से लेकर सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' तक, कई बेहतरीन फिल्मों की कहानी लिखी है। यही नहीं, उन्होंने हिंदी टीवी शो 'आरंभ' भी लिखा था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने कभी भी पैसों के लिए नहीं लिखा। वो सिर्फ शौक में लिखते हैं। वो खूब चैरिटी भी करते हैं। लेकिन 27 मई 1942 को जन्में Koduri Viswa Vijayendra Prasad की लाइफ हमेशा ही ऐसी नहीं थी, उन्होंने भी बहुत तकलीफें झेली हैं। आइये उनके जन्मदिन और 'सेटरडे सुपरस्टार' के सेगमेंट में उनके बारे में कुछ अनकही-अनसुनी बातें जानते हैं और उनकी पांच बेस्ट मूवीज पर भी नजर डालते हैं।

कोडुरी विश्व विजयेंद्र प्रसाद का जन्म आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी के पास कोव्वुर में हुआ था। वो इंडियन स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने कुछ हिंदी, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया। उनकी फिल्मोग्राफी में स्क्रिप्ट राइटर के रूप में 25 से ज्यादा फिल्में शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर कमर्शियल रूप से सक्सेसफुल रही हैं। उनकी पांच बेस्ट फिल्मों में 'बाहुबली', 'आरआरआर', 'बजरंगी भाईजान', 'मगधीरा' और 'राउडी राठौर' शामिल है।

इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिखी कहानी

स्क्रिप्ट राइटर के रूप में विजयेंद्र प्रसाद की 'बाहुबली' सीरीज, 'आरआरआर' (2022), 'बजरंगी भाईजान' (2015), 'मणिकर्णिका' (2019), 'मगधीरा' (2009) और 'मेर्सल' (2017) जैसी फिल्में शामिल हैं। 2011 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'राजन्ना' का निर्देशन किया, जिसने बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नंदी अवॉर्ड जीता। 2016 में उन्होंने फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए बेस्ट कहानी का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

विजयेंद्र प्रसाद की अपकमिंग मूवीज

उनकी आने वाली फिल्मों में '1770', 'सीता: द अवतार', 'अपराजिता अयोध्या', 'पवन पुत्र भाईजान', और 'विक्रमारकुडु 2' शामिल हैं। उनके पास RRR के सीक्वल का आइडिया भी है। 6 जुलाई 2022 को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया।
ऐसा बीता बचपन
विजयेंद्र प्रसाद ने एलुरु में सर सीआर रेड्डी कॉलेज में पढ़ाई की। उनके बड़े भाई शिव शक्ति दत्ता हैं, जो एक लिरिसिस्ट, स्क्रिप्ट राइटर और पेंटर भी हैं। प्रसाद के परिवार के पास कोव्वुर में जमीनें थीं, जो रेलवे लाइन बिछने की वजह से हाथ से निकल गईं। फिर प्रसाद 1968 में कोव्वुर से कर्नाटक चले गए। उन्होंने बड़े भाई केवी शिवशंकर के साथ रायचूर जिले के मानवी तालुक के हिरेकोटीकल गांव में सात एकड़ धान के खेत खरीदे। उनका परिवार 1977 में कोव्वुर वापस चला गया। उन्होंने कई बिजनेस किए, लेकिन सभी में घाटा हुआ।

ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत

उनके भाई शिव शक्ति दत्ता के फिल्मों के प्रति जुनून ने विजयेंद्र प्रसाद और उनके परिवार को मद्रास शिफ्ट कर दिया। दत्ता ने कुछ समय के लिए कुछ डायरेक्टर्स को असिस्ट किया, फिर Pillanagrovi नाम की फिल्म शुरू की, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही शूटिंग रोकनी पड़ी। इसके बाद प्रसाद ने भाई की मदद करनी शुरू कर दी। समथा आर्ट्स मुखर्जी के जरिए प्रसाद का परिचय के राघवेंद्र से हुआ। राघवेंद्र, उन्हें और दत्ता को छोटे-मोटे काम देने लगे। उन्हें पहला ब्रेक 'जानकी रामुडू (1988) से मिला, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद प्रसाद ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्में लिखीं।

सक्सेस मिलने से पहले खूब किया स्ट्रगल

विजयेंद्र प्रसाद ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि 1989 में वो चेन्नई में थे और तब बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था। परिवार में चार लोग थे और करीब डेढ़ साल तक ऐसे अपार्टमेंट में रहे थे, जो सिर्फ डबल बेड जितना ही बड़ा था।

विजयेंद्र प्रसाद ने की थी लव मैरिज

पर्सनल लाइफ की बात करें तो विजयेंद्र प्रसाद ने राजा नंदिनी से लव मैरिज की थी। इनके दो बच्चे हैं। एक बेटी, जो अब ऑस्ट्रेलिया में रहती है और बेटे एसएस राजामौली, जो फेमस फिल्ममेकर हैं। विजयेंद्र प्रसाद, म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी, एमएम श्रीलेखा और कल्याणी मलिक के चाचा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.